गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा राजिम मांगी पुन्नी मेला के आगामी तैयारी एवं अपराध समीक्षा हेतु समस्त थाना प्रभारियों का लिए क्राईम मीटिंग*



 *गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा राजिम मांगी पुन्नी मेला के आगामी तैयारी एवं अपराध समीक्षा हेतु समस्त थाना प्रभारियों का लिए क्राईम  मीटिंग* 

💥 *राजिम मांघी पुन्नी मेला में आमजन की सुरक्षा को दिया जाएगा प्राथमिकता* ।

💥  *राजिम मेले में यातायात सुदृढ़ करने एवं लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से राजिम से फिंगेश्वर रोड एवं राजिम से गरियाबंद रोड में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा* 

💥 *राजिम मेला लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा* ।

💥 *महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से मेले में सादे कपड़े में पुलिस टीम तैनात रहेगी जाएगी* ।

💥 *आमजन से अपील मेले में संदिग्ध व्यक्ति देखते ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।* 

💥 *समस्त थाना प्रभारी को दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, ड्रिंकिंग ड्राइविंग, बिना सीट बेल्ट लगाकर, वाहन चलाने वालों एवं ब्लैक स्पॉट पर 01 सप्ताह के भीतर योजना बनाकर विशेष कार्यवाही हेतु दिए कड़े निर्देश* ।
💥 *धोखाधड़ी एवं चिटफंड कंपनी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने एवं थानों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निकाल करने के लिए दिए निर्देश* ।

💥 *थाना प्रभारियों को प्रत्येक दिन पैदल गश्त करने के दिए निर्देश ।* 

💥 *थाना प्रभारी को सख्त हिदायत शिकायतों की निकाल हेतु विशेष ध्यान देवें* ।


गरियाबंद:- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक  श्री जे.आर. ठाकुर के द्वारा राजिम मांगी पुन्नी मेला के आगामी तैयारी हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों का लिए मीटिंग। मीटिंग  के दौरान मेले में सुरक्षा की दृष्टि से मेले के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे साथ ही साथ यातायात को सुदृढ़ करने के लिए मेले में यातायात सुरक्षा बल एवं राजिम से गरियाबंद रोड, राजिम से फिंगेश्वर रोड में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया जिएगा। मेले में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादे कपड़े में पुलिस टीम तैनात की जाएगी। मेले में पुलिस सहायता केंद्र रहेगा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना या चोरी होने पर शिकायत कर सकते हैं। जिस पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
              मीटिंग के दौरान समस्त थाना प्रभारियों को अपराध, गुम इंसान, मर्ग, शिकायत के लंबित प्रकरणों में शीघ्र निकाल हेतु निर्देशित किये। साथ ही साथ जिले में लंबित चिटफंड कंपनी के मामले में टीम के साथ काम प्रकरण का निकाल करने के दिए निर्देश। जिले में यातायात सुदृढ़ करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को 1 सप्ताह के भीतर तीन सवारी, बिना हेलमेट, ड्रिंकिंग ड्राइविंग के वाहन चलाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर विशेष कार्रवाई के साथ ही ब्लैक स्पॉट को चिन्हांकित हेतु कड़े निर्देश दिए। साथ ही साथ थाना स्तर पर बीट प्रणाली को दुरुस्त करने एवं शाम को पैदल गश्त करने हेतु निर्देशित किए।
मीटिंग में अति0 पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, एसडीओपी गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी निशा सिन्हा रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक सत्येंन्द्र श्याम, थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक संतोष भूआर्य , थाना प्रभारी देवभोग  निरीक्षक बसंत बघेल, थाना प्रभारी मैनपुर निरीक्षक हर्षवर्धन बैस निरीक्षक, थाना छुरा से उप निरीक्षक सचिन गुमास्ता, थाना से फिंगेश्वर , थाना प्रभारी पंडुका उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर, थाना प्रभारी पायलीखण्ड उप निरीक्षक चंदन मरकाम , थाना फिगेश्वर से सहायक उपनिरीक्षक हुमन ध्रुव  थाना पीपरछेडी से प्रधान आरक्षक धनेश्वर ध्रुव, थाना इंदागांव उप निरीक्षक सताऊ राम नेताम,  थाना अमीपदर से सहायक उप निरीक्षक इंदल साहू, अन्य कार्यालयीन उपिस्थत रहे।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर