जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर 05 बाल विवाह रुकवाया गया

जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर
05 बाल विवाह रुकवाया गया
गरियाबंद 06 मई 2022/ जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर पांच बाल विवाह रूकवाई गई। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार अक्षय तृतीया के विशेष अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जिला स्तरीय विशेष टीम का गठन किया गया था। इस अवसर पर बाल विवाह की संभावना को देखते हुए जिला स्तर पर प्रशासन ने सजगता से कार्य करते हुये बाल विवाह जागरूकता/रोकथाम हेतु जिला स्तर पर टीम का तत्काल गठन करते हुये, निरंतर ग्रामीण व नगरीय निकायों मे छापामार कार्यवाही कई गई थी। 04 मई 2022 तक चले निरंतर सघन छापामार अभियान के दौरान जिला स्तर पर गठित टीम को 05 बाल विवाह रूकवानें मे सफलता प्राप्त हुई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन व श्री अनिल द्विवेदी जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में अभियान के दौरान फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत 3, देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत 01 एवं गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत 01 बाल विवाह रोकथाम की कार्यवाही की गयी है। श्री पाण्डेय ने बताया कि 02 व 03 मई 2022 को फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत गाम पंचायत लोहरसी, ग्राम तरीघाट एवं ग्राम पंचायत पंण्डरीतराई में कुल तीन बाल विवाह रोकवाये गये। 03 मई 2022 को देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सीनापाली मे 01 बाल विवाह रूकवाया गया तथा 04 मई 2022 को गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमझर मे 01 बाल विवाह रूकवाया गया। बाल विवाह के प्राप्त सूचना के आधार पर बालिका की आयु 18 वर्ष से कम व बालक की आयु 21 वर्ष से कम पाई गई। सत्यापन अंकसूची के आधार पर किया गया। तत्पश्चात जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम द्वारा बालक/बालिका के माता-पिता को बाल विवाह के दण्ड व प्रावधानों से अवगत कराने उपरान्त बाल विवाह को रूकवाने मे सफल हुये है। बालक/बालिका के माता-पिता द्वारा सहमति व्यक्त की गयी कि विवाह की निर्धारित आयु सीमा का पालन किया जाएगा व उम्र होने पर ही विवाह किया जायेगा।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर