मुख्यमंत्री ने किया राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ*

*मुख्यमंत्री ने किया राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ*

 


मुख्यमंत्री  श्री भूपेश बघेल ने आज राम वनगमन पर्यटन परिपथ का फीता काटकर शुभारंभ किया ।
 यहां भगवान श्री राम जी की 25 फिट  ऊँची मूर्ति का भी अनावरण किया ।  उल्लेखनीय है कि राजिम में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए 13 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है।इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू,विधायक श्री अमितेश शुक्ल , छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्रीअटल श्रीवास्तव  ,उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू,गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास मौजूद रहे।
 


*मुख्यमंत्री ने किया भगवान श्री राम की 25 फीट की भव्य मूर्ति का अनावरण*

 *राजिम चौबेबांधा नवागांव  मार्ग और नवीन मेला स्थल  से लक्ष्मण झूला तक पहुंच मार्ग का किया भूमि पूजन*

07 जनवरी 2023// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम में महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम जी की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया । इस अवसर पर उन्होंने राजिम चौबेबांधा नवागांव मार्ग 3.30 किलोमीटर की लंबाई सड़क के चौड़ीकरण व मजबूती करण के लिए भूमि पूजन किया ।साथ ही नवीन मेला स्थल राजिम से लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग जिसकी लंबाई 3.7 किलोमीटर है उसका भी भूमि पूजन किया गया। ज्ञात है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है ।यहां मेला महोत्सव स्थल पर 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। ज्ञात है कि इसे 5 महीने की अल्पावधि में  तैयार किया गया है ।
इस भव्य एवं विशाल मूर्ति तैयार करने में ओड़िसा के  20 शिल्पकारों ने भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर इसे छत्तीसगढ़ के बिल्हा  स्टोन से निर्मित किया गया है। इसे 8 फीट ऊंची नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर