नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया नए राशन दुकान का उद्घाटन नई दुकान खुलने से वार्डवासियों में दिखा उत्साह

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया नए राशन दुकान का उद्घाटन  
नई दुकान खुलने से वार्डवासियों में दिखा उत्साह

मेमन ने कि शीतला मंदिर में लाइट व नल कनेक्शन, रंगमंच में गेट लगाने की घोषणा 



गरियाबंद - शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन नगर के वार्ड क्रमांक सात में शासकीय उचित मूल्य की नई दुकान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नई राशन दुकान खुलने से अब यहां के लोगो को दो किमी दूर राशन लेने नहीं जाना पड़ेगा। भीड़ भी कम होगी। इससे उनके समय और दूरी दोनों की बचत होगी। वृद्धजनों को भी राहत मिलेगी। 

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका के रावणभाठा क्षेत्र में यह पहला राशन दुकान होगा। गरियाबंद के ग्राम पंचायत के समय से ही यहां राशन दुकान खोलने की मांग की जा रही थी, करीब 20 वर्ष बाद लोगो को ये मांग पूरी हुई है। नए राशन दुकान में अब आसानी से वार्ड के हितग्राहियों को राशन मिलेगा। अब तक दो किमी दूर संतोषी मंदिर वार्ड तक जाना लड़ता है। उसमे बुजुर्गो को काफी दिक्कत होती थी। नई दुकान खुलने से वार्डवासियों के चेहरे में अलग ही खुशी देखने की मिली। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन के उपस्थिति में ही हितग्राहियों को राशन वितरण की शुरवात की गई। वार्ड क्रमांक सात की .................. बाई को नियमानुसार चावल का प्रदान किया गया। जानकारी दी गई कि इसमें वार्ड क्रमांक छ, सात, आठ और नव के लोगो को राशन मिलेगा।

इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर नगर के लोगो की समस्याओं का भी समाधान और निराकरण किया। वही वार्डवासियों के मांग पर शीतला मंदिर में लाइट और नल कनेक्शन तथा रंगमंच के लिए चैनल गेट की घोषणा की। वही तालाब गहरीकरण के लिए 25 लाख की स्वीकृति मिलने को लेकर वार्डवासियों बधाई भी दी। लोगो ने भी नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप सभापति एवम वार्ड क्रमांक सात के पार्षद विष्णु मरकाम, सभापति आसिफ मेमन, पार्षद संदीप सरकार, रितिक सिन्हा, पद्मा यादव, एल्डरमेन मुकेश रामटेके, नागरपालिका इंजी केशनाथ साहू, अश्वनी वर्मा,  पुरुषोत्तम चंद्राकर, तेजेन्द्र तिवारी, भुपेन्द्र कश्यप, पुष्पक जगत, लोकनाथ साहू, टिकेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर