राजिम किसानों के अधिकारो का हनन करने का प्रयास कर रहे हैं बीजेपी - रूपेश साहू

राजिम किसानों के अधिकारो का हनन करने का प्रयास कर रहे हैं बीजेपी - रूपेश साहू


फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद एवं राजिम विधानसभा प्रत्याशी द्वारा भाजपा की घोषणा पत्र में मोदी की ग्यारंटी  सिरियल नंबर 15 में स्पष्ट घोषणा किया गया है *2025 तक कोड़ार सिकासेर बाँध इंटरलिंकिग परियोजना* की शुरुआत की जाएगी" जो पूर्णता राजीव विधानसभा के साथ चल है 
इस परियोजना से *राजिम क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की भारी कमी हो जाएगी*. सिकासेर बाँध जो कि पैरी नदी पर स्थित है मे भरपूर पानी रहता है और इस परियोजना के कारण पैरी नदी का आधा से ज्यादा पानी कोड़ार बाँध में चला जाएगा जिसका फायदा महासमुंद के क्षेत्रवासियों को होगा..
वर्तमान मे महासमुंद के कोड़ार बाँध अपनी क्षमता का 50% भी पानी नहीं भरता इसकी भरपाई राजिम क्षेत्र के किसानों के हक के पानी से करने के लिए यह परियोजना भाजपा के सांसद और विधानसभा प्रत्याशी द्वारा षडयंत्र पूर्वक मोदी की गारण्टी में शामिल करवाया गया है. जिसका पुरजोर विरोध क्षेत्र की जनता के साथ-साथ हम सब कांग्रेसजन करते है...
भारतीय जनता पार्टी बांध तो बनवा नहीं सकती और नहीं किसी प्रकार से विकास कर सकती है बल्कि पंडित श्यामा चरण शुक्ल द्वारा राजिम विधानसभा के किसानों के भलाई के लिए बनाया गया सीकाशेर बांध का पानी महासमुंद जिले में ले जाने का काम करने का स्पष्ट घोषणा किया है जो राजिम विधानसभा क्षेत्रवासियों के हक और अधिकार का हनन है।
वर्तमान स्थिति में बहुत ही मुश्किल के साथ टेल एरिया में पानी पहुंचता है अगर इंटरलॉकिंग प्रोजेक्ट चालू होगा तो वह भी नहीं पहुंच पाएगा और राजिम विधानसभा के पानी महासमुंद जिले वालों को विशेष विशेष रूप से मिलेगा ।
 साहू ने आगे कहा कि राजिम विधानसभा के समस्त किसान साथी ऐसे षड्यंत्र करने वाले भारतीय जनता पार्टी के लोगों को 17 नवंबर के मतदान के दिन सबक सिखाएगी।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर