जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर गरियाबंद। आदिवासी बहुल गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मज़बूती देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कलेक्टर परिसर में विधायक रोहित साहू ने दो नई अत्याधुनिक एंबुलेंस का उद्घाटन किया। इन एंबुलेंसों से जिले के मैनपुर और छुरा जैसे दूरस्थ, पहाड़ी और जंगली इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को तेज़ और समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। विधायक रोहित साहू ने कहा कि गरियाबंद का बड़ा हिस्सा वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों से घिरा है, जहां समय पर एंबुलेंस सेवाएं पहुंच पाना चुनौतीपूर्ण था। “मुझे लगातार ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से पत्राचार मिल रहा था कि एंबुलेंस सेवाएं दूरदराज के क्षेत्रों में देर से पहुंच रही हैं, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। मैंने इस गंभीर समस्या को तत्काल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के संज्ञान में लाया।” उन्होंने बताया कि सीएम साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति योजना के अंतर्गत...