नगर पंचायत फिंगेश्वर में आशा एक तरफ निराश*
*नगर पंचायत फिंगेश्वर में आशा एक तरफ निराशा,वही लगी दमदार उम्मीदवारो कि लाइन
नगर पंचायत फिंगेश्वर में इन दिनों अध्यक्ष पद को लेकर कई उम्मीदवार सामने आ रहे हैं अनुसूचित जाति मुक्त हो गया है जिसके कारण दूसरे वर्ग के लोग जों अध्यक्ष पद के जो सपना सजाए थे उसमे उन्हें निराश हाथ लगी है लेकिन वही आरक्षण होने के बाद दूसरे वर्ग मे ख़ुशी कि लहर है बड़ी संख्या में इस वर्ग के लोग अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं संभावित तौर पर प्रमुख रूप से दावेदार मे
रामनारायण टांडेकर, राजेंद्र सूर्यवंशी,महावीर कोसरे, बेनीप्रशाद सोनवानी, मनोज सोनवानी,राजकुमार बघेल, संतोष ढिढि,रुखमणी माडले, नरेश लहरे, राज ऋषि टंडन, उत्तम राजवंशी, नेमीचंद बंजारे, जैसे अनेक लोग है अब देखना है कि कौन बड़ी पार्टी बीजेपी,कांग्रेस से टिकट पाते है और जिनको टिकट नहीं मिलेगा वो क्या?निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे लड़ेंगे
फिंगेश्वर नगर पंचायत 10साल पूर्व चुनाव मे निर्दलीय प्रत्याशी कि जीत हो चुकी है आने वाले दिनों मे पता चलेगा कि कौन किसको यह पद जनता सौपेगी अब लोगों को इंतजार है कि चुनाव कि तारीखों का एक बात बड़ी चर्चा का विषय है कि जों लोग अध्यक्ष बनने की चुनाव लड़ना चाहते थे वह आरक्षण की वजह से नहीं लड़ पा रहे हैं किंतु अपने लिए वह अब पार्षद सीट तलाश कर रहे हैं अब आने वाले दिनों में मालूम पड़ेगा कि कौन-कौन से सीट पर लड़ेगा क्योंकि जहां उनके लायक आरक्षण होगा वही वह लड़ सकते हैं, ऐसे वार्ड कि तलाश जोरों पर हैl
