दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे
फिंगेश्वर
कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण नगर वासियों ने आज कृषि उपज मंडी प्रांगण में संयुक्त बैठक बुलाई गई बैठक में सभी ने अपने विचार प्रस्ताव कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण मैं किये जा रहे विलंब के विषय पर नगर विकास के मुद्दे पर विचार रखें और एक जूटता दिखाई सर्व मंच बैठक में अंतिम निर्णय यही हुआ की कृषि महाविद्यालय भवन निर्माण जो की फिंगेश्वर में माननीय विधायक माननीय मंत्री जी के घोषणा के तहत बनना है किंतु जिलाधिकारी एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सर्वे टीम के द्वारा बार-बार चिन्हित स्थल का सर्वे करना रिपोर्टिंग देना बस यही तक शासकीय प्रक्रिया दिखाई जा रही है ।
आज की बैठक में नगर की युवाओं में भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने को लेकर जबरदस्त आक्रोश था लगभग दो-तीन माह से नगर विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा कृषि महाविद्यालय निर्माण हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है जमीन को लेकर विवाद का विषय राजनीतिक षड्यंत्र अधिकारियों की मिली भगत का संदेह है?आज तक निर्माण कार्य हेतु किसी भी तरह का प्रयास दिखाई नहीं पड़ रहा है जब कि समिति के सदस्यों द्वारा रिक्त भूमि चिन्हित करने के बाद भी अधिकारियों की उसमें कोई रुचि नहीं दिखाना अनेक प्रकार की शंका को जन्म देता है बैठक में नगर के समस्त युवाओं नगर अध्यक्ष समस्त पार्षद गण कांग्रेस बीजेपी सर्व दलिय उपस्थित दिखाई दी नगर विकास समिति के तत्वाधान में अब आर पार की लड़ाई के उद्देश्य से फिंगेश्वर नगर की व्यापारियों से व्यापार बंद कर सहयोग करने की अपील की है साथ ही किसान भाइयों से भी किसान समिति द्वारा कृषि कार्य बंद कर सहयोग प्रदान करने अपील की आगामी कार्रवाई के लिए रूपरेखा तैयार की गई जिसमें आज नगर बंद कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाना पुराना बस स्टैंड स्थल पर आक्रोश सभा में पूरे नगर के सभी हजारों की तादाद में महिला संगठन महिला समूह युवा मोर्चा छात्र व्यापारीगन पत्रकार नगर के समस्त बुद्धिजीवी की उपस्थिति में कृषि विद्यालय को लेकर जंगी आम सभा की जाएगी पश्चात सभा रैली के रूप में नगर भ्रमण कर जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारा लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेंगे इस कार्यक्रम की लिखित सूचना थाना प्रभारी एवं फिंगेश्वर तहसीलदार को नगर वासियों की तरफ से दी गई है पुरैना में फुटकर सब्जी व्यवसाय बोरिद मोड में समस्त व्यापारी अपना पूर्ण समर्थन सहर्ष देने को तैयार हैं,