आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित मानसून को देखते हुए आदेश जारी

बाढ़ आपदा प्रबंधन/नियंत्रण कक्ष स्थापित
दूरभाष नम्बर-07706-241288

गरियाबंद 30 मई 2020/ गरियाबंद जिले में आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव हेतु संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 30 में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन/नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर-07706-241288 है। यह कन्ट्रोल रूम 01 जून से चैबीस घंटे कार्यरत रहेगा। कन्ट्रोल रूम प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री ख्याति कंवर और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रवीण कुमार पोतै होंगे। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कन्ट्रोल रूम में तीन पालियों में क्रमशः प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक व अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
क्रमांक - 953/सोरी

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर