करोना के कर्मवीर योद्धाओं का हुआ सम्मान व्यापारी संघ के द्वारा हुआ सम्मान
गरियाबंद फिंगेश्वर आज नोबल करोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुका है जिसमें लाखों लोग मौत के मुंह में समा चुके है जो किसी जात धर्म या किसी समाज को नहीं पहचानता जो हर किसी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है ऐसे कठिन समय में करोना के खिलाफ हमारे कर्म वीर योद्धा चाहे वह स्वास्थ्य कर्मी हो चाहे नगर पंचायत के कर्मचारी हो चाहे पुलिस स्टाफ हो सभी कर्म वीर योद्धा करोना नामक बीमारी के खिलाफ
लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसे समय में इनकी हौसला अफजाई के लिए फिंगेश्वर व्यापारी संघ आगे आया है व्यापारी संघ फिंगेश्वर द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं अधिकारीगण का सम्मान किया गया सम्मान देने के लिए पूर्व विधायक राजिम संतोष उपाध्याय आए हुए थे उनके हाथों से नगर पंचायत के कर्मचारी एवं अधिकारी को श्रीफल और प्रशस्ति पत्र मोमेंटम प्रदान किया गया सभी कर्मचारी एवं व्यापारी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी कर्मचारियों का सम्मान श्रीफल एवं मोमेंटम देकर किया एवं ताली बजाकर उनका स्वागत किया इस समारोह में नगर के सीएमओ कुमारी येसा लहरें, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु ,सोम प्रकाश साहू मंजू हरित पार्षद नरेश लहरे ओमप्रकाश बंछोर बिसौहा हरित राकेश तिवारी, नत्थू कश्यप महावीर यादव बसंत गुप्ता धर्मवीर यादव चमन यदू निर्मल चोपड़ा पंकज चंद्राकर व्यापारी संघ अध्यक्ष एवं पत्रकार जितेंद्र शर्मा संरक्षक आरेंड पहाड़िया , नेमि चंद बंजारे योगेश ठाकुर ज्योति ठाकुर संतोष थादानी , महेंद्र सिंह ठाकुर संतोषी श्रीवास्तव पदमा जी इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए यह कार्यक्रम हुआ ऐसे कार्यक्रम से कर्मवीर योद्धाओं का मनोबल बढ़ेगा जो जान को जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं उनके लिए ऐसा सम्मान नेक कार्य है इस प्रकार के कार्य नगर पंचायत फिंगेश्वर के तरह भी और हर जगह होना चाहिए।
