भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत अब तक 12 हजार 514 आवेदन प्राप्त ग्राम पंचायत में लिये जा रहे है आवेदन पत्र
भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत अब तक 12 हजार 514 आवेदन प्राप्त
ग्राम पंचायत में लिये जा रहे है आवेदन पत्र
गरियाबंद 21 सितम्बर 2021/ गरियाबंद जिले में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में भूमिहीन कृषि मजदूरों से आवेदन जमा लिये जा रहे है। यह सिलसिला 01 सितम्बर 2021 से प्रारंभ हुई है, जो आगामी 30 नवम्बर 2021 तक चलेगा। जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री भूपेन्द्र साहू ने बताया कि जिले के सभी 336 ग्राम पंचायत में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत आवेदन जमा लिये जा रहे हैं, साथ ही आवेदकों को ग्राम पंचायत में निःशुल्क आवेदन पत्र उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिले के पांचों जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में अब तक 12 हजार 514 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जनपद पंचायत गरियाबंद में 1034 आवेदन, फिंगेश्वर में 5327 आवेदन, छुरा में 2063 आवेदन, मैनपुर में 2281 आवेदन और देवभोग में 1809 आवेदन भूमिहीन कृषि मजदूर संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।