प्लेसमेंट कैम्प 20 सितम्बर, सोमवार को 150 पदों पर होगी भर्ती
प्लेसमेंट कैम्प 20 सितम्बर, सोमवार को
150 पदों पर होगी भर्ती
प्लेसमेंट कैम्प 20 सितम्बर, सोमवार को150 पदों पर होगी भर्ती/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 20 सितम्बर, सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर, गरियाबंद में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय जीवन बीमा कंपनी गरियाबंद के लिए अधिसूचित बीमा अभिकर्ता के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं एवं उच्च योग्यता रखने वाले एवं आयु न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदक अपना दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ सकते है। प्लेसमेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07706-241269 तथा 8963970727 में संपर्क किया जा सकता है।