ब्लाक में 26 संकुलों के 155 प्राथमिक शाला में तैयारी पूर्ण
अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार मेले का आयोजन 25 अप्रैल को
ब्लाक में 26 संकुलों के 155 प्राथमिक शाला में तैयारी पूर्ण
फिंगेश्वर - अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार मेला का आयोजन पूरे प्रदेश में 25 अप्रैल को समस्त सरकारी प्राथमिक स्कूलों में मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग एक बार पुनः छोटे-छोटे ननिहाल बच्चे को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अंगना मा शिक्षा 3.0 का शुरुआत कर चुका है इस आयोजन में महिला पालकों को इस योजना से जोड़कर 6वर्ष के नौनिहालों को शिक्षा देने की योजना में सरकार राष्ट्रीय स्तर पर अंगना मा शिक्षा के नाम से शुरू किया गया है ब्लॉक के 26 स्कूलों से 155 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के माताओं को इस योजना से जोड़ा गया है ताकि माताएं घर में रहकर अपने 6 साल के बच्चों को घर पर अपने घरेलू कामकाज करते हुए शिक्षा दे सके ये पूरा आयोजन छत्तीसगढ़ के समस्त सरकारी प्राथमिक विद्यालय में 25अप्रैल को पढ़ाई तिहार मेले के रूप में मनाया जाएगा इसके लिए समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी संकुल समन्वयक व स्वप्रेरित महिला शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है इसके अलावा ब्लाक में 26 संकुलों से एक एक महिला शिक्षिकाओं को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा रहा है इस आयोजन को सफल बनाने में हमारे गरियाबंद जिला के जिला शिक्षा अधिकारी बीएस चौहान, डीएमसी श्याम चंद्राकर के अलावा फिंगेश्वर रविंद्र जोशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीआरसी टिकेंद्र यदु की देखरेख एवं मार्गदर्शन में यह पूरा आयोजन किया जा रहा है ।महिला पालकों से अधिक से अधिक संख्या शामिल होकर अंगना म शिक्षा मेले को सफल बनाने की अपील की गई हैं ।
