गरियाबंद बनेगा उत्कृष्ट जिला, तरक्की की राह में बढ़ेगा आगे - विधायक श्री धर्मजीत सिंह ’राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण
गरियाबंद बनेगा उत्कृष्ट जिला, तरक्की की राह में बढ़ेगा आगे - विधायक श्री धर्मजीत सिंह
’राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण
बिहान बाजार के माध्यम से लोगों को मिला छत्तीसगढ़ी सामानों और व्यंजनों का स्वाद
’सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी रही शाम
गरियाबंद 05 नवम्बर 2024/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन गरियाबंद के गांधी मैदान में किया गया। राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का विकास हो रहा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि नये सरकार के अस्तित्व में आते ही सबसे पहले किसानों का धान का बकाया बोनस राशि प्रदान किया गया। साथ ही धान का दाम 3100 रूपए प्रति क्विंटल कर प्रदेश के किसानों को लाभान्वित किया गया। शासन द्वारा किसानों और सभी वर्ग के लोगों की भलाई के लिए बहुत सारे लाभकारी योजनाएं लागू की गई है। शासकीय योजनाओं से लोगों को काफी लाभ भी मिल रहा है। श्री सिंह ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि वन से परिपूर्ण गरियाबंद जिला में विकास की अपार संभावनाएं है। यह जिला निरंतर आगे बढ़ते हुए उत्कृष्ट जिला बनेगा। इसके लिए हम सबको एकजुट होकर प्रयास करना होगा। सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान राजिम विधायक श्री साहू एवं बिंद्रा नवागढ़ विधायक श्री ध्रुव ने भी सभा को संबोधित कर लोगों को राज्योत्सव की बधाई दी।हितग्राहियों को सिलाई मशीन, पीएम विश्वकर्मा योजना पंजीयन से लाभांवित किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को चेक राशि, पशुधन विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को चेक राशि, उद्यानिकी विभाग द्वारा बीज एवं दवाई खाद का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को सरसों मिनी किट, मसूर बीज किट, अलसी मिनी किट का वितरण किया गया। इसी प्रकार मछली पालन विभाग द्वारा आईस बॉक्स, जाल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।भी सजा रहा।बिहान बाजार के माध्यम से स्थानीय स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया। राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियों सहित लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ महिला समूहों द्वारा बनाए उत्पादों का अवलोकन किया। बिहान बाजार में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से सजे स्टॉल भी लगाए गए। लोगों ने भारी संख्या में आकर महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे छत्तीसगढ़ी व्यंजन बड़ा, भजिया, अईरसा, ठेठरी, खुरमी, चीला आदि व्यंजनों का स्वाद लिया। महिला स्वसहायता समूहो द्वारा बनाए गए साबुन, फिनाइल, खिलौने, चप्पल, बांस की टोकरी, हैण्डबैग, कोसा साड़ी, कोसा शॉल, गोबर के दीए, मोमबत्ती आदि सामान बिहान बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। बिहान बाजार पर देर शाम तक लोग खरीददारी के लिए जुटे रहे।















