कलेक्टर ने ली गौशाला संचालकों की बैठक

कलेक्टर ने ली गौशाला संचालकों की बैठक

गरियाबंद 08 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में संचालित गौशाला संचालकों की बैठक ली गई। इस दौरान पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक डॉ. ओ.पी तिवारी, गौशाला संचालक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी गौशाला संचालकों से घुमंतू पशुधन को गौशालाओं में रखने के निर्देश दिए, ताकि सड़कों पर होने वाले अनावश्यक दुर्घटनाओं से बचा जा सके, साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त चारा की व्यवस्था गौशाला में करने के लिए कहा। जिस पर गौशाला संचालकों ने उपलब्ध क्षमता के अनुसार घुमंतू पशुओं को रखने की सहमति जातई। डॉ. तिवारी ने बताया कि जिले में शासकीय अनुदान प्राप्त तथा छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग से मान्यता प्राप्त 11 गौशालाएं संचालित हैं। जिमसें विकासखंड फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर तथा देवभोग में दो-दो गौशालाएं एवं गरियाबंद विकासखंड में तीन गौशालाएं संचालित हैं। इस दौरान गौशाला संचालकों ने आग्रह किया कि उन्हें रिक्त पड़े शासकीय भूमि को लीज पर उपलब्ध कराये। जहां वे मवेशियों के लिए चारागाह रोपणी की व्यवस्था की जा सके।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर