त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
छुरा विकासखंड में कुल 82.85 प्रतिशत हुआ मतदान
कलेक्टर के मार्गदर्शन में द्वितीय चरण के निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न हुआ संपन्न



गरियाबंद 21 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत जिले के छुरा विकासखंड में गुरूवार 20 फरवरी को हुए मतदान के लिए मतदाताओं में अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। छुरा विकासखंड के कुल 74 ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्रों में वोटिंग सम्पन्न हुआ। छुरा विकासखंड में कुल 82.85 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के छुरा विकासखंड के कुल 89 हजार 635 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 36 हजार 241 पुरूष, 38 हजार 17 महिला एवं एक अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत हुए मतदान दिवस में सुबह से ही लोगों में मतदान के लिए काफी उत्साह रहा, जो मतदान समाप्ति तक बना रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में द्वितीय चरण के त्रि-स्तरीय पंचायत मतदान कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। वोटिंग के लिए लोग उत्साहित रहे। सभी वर्गाे के लोगों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए स्कॉउट गाईड के बच्चों ने मतदान मित्र के रूप में तो कहीं पुलिस के जवानों ने सेवा भावना के साथ मदद की। उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। सेल्फी जोन में फोटो खींचाकर मतदाताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल मतदान केन्द्रों का लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। जिले में निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर