बासीन और रक्सा सरपंच ने अघोषित बिजली कटौती लो वोल्टेज समस्या को लेकर बिजली विभाग का किया घेराव
बासीन और रक्सा सरपंच ने अघोषित बिजली कटौती लो वोल्टेज समस्या को लेकर बिजली विभाग का किया घेराव
ग्राम बासीन रक्सा के सरपंच द्वारा बिजली विभाग का घेराव किया गया यहां घेराव का कारण ग्राम में विगत सालों लो वोल्टेज की समस्या बना हुआ है एवं अकारण कभी भी बिजली बंद कर देते हैं जिससे लोग बहुत ही परेशान हैं विभाग के अधिकारियों को फोन करने पर गोल मटोल बात करके घुमा दिया जाता है और लाइनमैन इस कार्यालय में रहता ही नहीं है फोन से बात करने पर जनप्रतिनिधियों से व्यवहार से बात नहीं करता सुशासन त्यौहार में विभाग को अवगत कराया गया था मौलीपारा टोंगहीपारा मठपारा में विगत एक सालों से लो वोल्टेज समस्या है जिसे अभी तक नहीं बनाया गया है वहीं वार्ड 11 में सुबह से लाइट बंद रहता है जो अगले दिनों के सुबह तक भी नहीं बन पाता विभाग के अधिकारियों से बात करने पर अपना बहाना करके जिम्मेदारियां से भागते रहते हैं यही हाल ग्राम रक्सा अरण्ड बरभाठा बकली में भी है सुशासन त्यौहार में आवेदन दिए है जो सब ढकोसला है कोई भी आवेदन का निराकरण नहीं हुआ वही सुशासन त्यौहार में राजस्व विभाग में भी सार्वजनिक स्थल मुनि बाबा एवं मुक्तिधाम क्रिकेट मैदान एवं चारागाह का सीमांकन का आवेदन दिए है समस्त ग्राम वासियों के तरफ से उसका भी निराकरण नहीं हुआ उसके लिए भी बहुत ज्यादा उग्र आंदोलन किया जाएगा उपस्थित अधिकारी ने आश्वासन दिया है 15 दिवस के अंदर सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा एवं लाइनमैन जो जनप्रतिनिधियों से व्यवहार से बात नहीं करता उसे पर कार्रवाई किया जाएगा बिजली विभाग के घेराव में मुख्य रूप से गंगा बाई ओगरे सरपंच बासीन प्रकाश चंदनिया सरपंच रक्सा रोशन डहरिया जनपद सदस्य मुकेश भारती जनपद सदस्य उपसरपंच दिलीप तोंडरे ग्राम बासीन से पंच तेज राम उमेश्वर साहू कुलेश्वर साहू एवनदास पूर्रे योगेश यादव लेखराम साहू प्रकाश तोंडरे साहू समाज के अध्यक्ष दिनेश साहू लेखू सेन पटेल समाज अध्यक्ष गोपाल पटेल एवं भारी मात्रा में ग्राम बासीन और ग्राम रक्सा से लोग उपस्थित थे
