छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें
*छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी*
*विधायक भी बैठक मे पहुंचें*
फिंगेश्वर
आज नगर पंचायत फिंगेश्वर के कन्या शाला की छात्राएं द्वारा धरना प्रदर्शन किये विदित हो कि तीन माह से ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर विद्यालय फिंगेश्वर मे मर्ज हुए कन्या शाला फिंगेश्वर स्कूल को वापस कन्या शाला में यथावत करने के लिए छात्राएं आवेदन पर आवेदन ब्लॉक से जिला शिक्षा अधिकारी कलेक्टर विधायक और मंत्रियों को दें कर थक चुकी है केवल अश्वासन से ही तीन माह से मिल रहा है स्कूल कि समिति अध्यक्ष संतोषी श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल मर्ज ना हो क़ो लेकर वह भी प्रयास रत है पर आज जब अधिकारियो द्वारा कन्या शाला क़ो बंद कर मर्ज हुए स्कूल ठाकुर दलगंजन सिंह मे लेजाने का प्रयास किया तो छात्राएं उग्र हो गई और रानीश्याम कुमारी चौक पर राजिम महासमुंद मार्ग पर बैठ गई, उनके साथ मे आभावीपी के छात्र संघ के जिला संयोजक क्षितिज नारायण तिवारी, और विभाग संयोजक भिषेक पांडेय और साथी गण भी थे जिससे आवागमन बंद हो गया अधिकारी तहसीलदार एसडीएम थाना प्रभारी मौके पर पहुंच के बच्चों को मनाने में जुट गए करीब तीन घंटे चक्का जाम रहा पालको, छात्रों और अधिकारियो कि कन्या शाला मे मीटिंग करने कि बात पर सहमति हुई लेकिन पहले छात्राएं तहसील पहुच कर एसडीएम को ज्ञापन दिए उसके बाद फिर कन्या शाला में बैठक हुई और कालेज विकास समिति अध्यक्ष राजू साहू ने बताया कि खुद विधायक भी छात्रों पालको के बीच आना चाहते है सभी ख़ुश हुए और कुछ देर मे राजिम विधायक रोहित साहू ज़ी पहुंचे और सभी समस्याओं को जानने लेने के बाद आवश्यक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया और कहा कि आगे अच्छा ही होगा अभी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अधिकारियो क़ो रास्ता निकालने कि बात कही है और मेरे स्तर से मै मुख्यमंत्री ज़ी शिक्षा मंत्रीज़ी सचिव से स्थिति क़ो अवगत कराऊंगा इसमें समय कुछ लग सकता है लेकिन मुझे उम्मीद है कि अच्छा ही होगा, शाला विकास समिति की अध्यक्ष संतोषी श्रीवास्तव ने कहा है कि अभी वैकल्पिक रूप में शाला कन्या शाला मे ही लगेगा।