कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौशाला की आम सभा हुई , गौशाला को स्वावलंबी बनाने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौशाला की आम सभा हुई , गौशाला को स्वावलंबी बनाने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित
फिगेश्वार/ 12 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पंच कोशी धाम आदर्श गौशाला फिंगेश्वर में गौशाला समिति की आम सभा गौशाला अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर हरित जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें गौशाला को स्वावलंबी बनाने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया । यही नहीं गौशाला के समस्त सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि आम सभा के सभी 26 सदस्य इस योजना के अन्तर्गत कम से कम 1000 रुपए वार्षिक सहयोग राशि गौशाला के बैंक खाते में जमा करेंगे , तथा सभी सदस्यों के प्रयास से कम से कम 100 ऐसे ही गौभक्त वार्षिक दान दाता को इस योजना से जोड़ने का प्रयास करना होगा जो 1000 से अधिक वार्षिक सहयोग दे सके।
गौशाला स्वावलंबन के इस योजना के तहत गौशाला में गोबर केचवे खाद , गोमूत्र अर्क व कीटनियंत्रक निर्माण , गो दंत मंजन , धूप बत्ती निर्माण को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। आम सभा की कार्यवाही गौशाला में स्थित गोपाल मंदिर में पूजा अर्चना व ' आरती कुंज बिहारी की ' के धुन व कृष्ण गोपाल की परिक्रमा के बाद प्रारंभ हुई। आम सभा में उपस्थित गौशाला के ट्रस्टी मेंबर व गौ ग्राम स्वावलंबन मंच के प्रांत संयोजक भुनेश्वर साहू जी ने अपने उद्बोधन में गौशाला को स्वावलंबी बनाने व गौ महत्ता को बढ़ाने पर बल दिया। ट्रस्टी मेंबर व गौ कथाकार भागवताचार्य परमानंद महराज जी ने गौशाला को दर्शनीय व और भी आकर्षक बनाने सुझाव रखे। ट्रस्टी मेंबर घनश्याम यदु जी ने 2019-20 का आडिट रिपोर्ट पढ़ कर हिन्दी में समझाया सभी सदस्यों ने आडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया। मुख्य अतिथि के आसंदी से गौशाला के सहसंरक्षक भागवत हरित जी ने सेवाभावी व सुलझे विचार शील गौभक्तों को गौशाला से जोड़ने की बात अपने चंद्रशेखर हरित: ने कही। उपाध्यक्ष , जनकराम साहू , जनादन चंद्राकर , येन सिह साहू , जगदीश साहू( को.अ.), अमृत यदु ( का.प्र.), रोशन साहू , रामचंद्र दीवान , लखन साहू, टोकेश साहू, जय प्रकाश उपस्थित रहे। आम सभा संचालन सचिव ओम प्रकाश साहू ने किया। अंत में आम सभा में धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष डॉ हरित जी ने करते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सब के पुण्य संकल्प सेवा भावना से निश्चय ही सफल हो कर रहेगा।
