शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 21 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 21 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत 40 नवीन एवं 169 समर्पित दुकानों का आबंटन होगा
गरियाबंद 07 अगस्त 2020/ युक्तियुक्तकरण के तहत स्वीकृत 40 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं समितियों द्वारा समर्पित 169 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का प्रशासनिक दृष्टि से आबंटन कार्य हेतु समय-सीमा निर्धारित कर आवेदन 21 अगस्त 2020 तक आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 5 सितम्बर तक दावा आपत्ति निराकरण पश्चात आबंटित दुकानों के लिए आदेश जारी कर दिया जायेगा। नवीन उचित मूल्य दुकान हेतु गरियाबंद विकासखण्ड में 4, छुरा विकासखण्ड में 6, देवभोग विकासखण्ड में 5, मैनपुर विकासखण्ड में 13 तथा फिंगेश्वर विकासखण्ड में 12 नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान स्वीकृत किया गया है। इसी तरह युक्तियुक्तकरण के तहत गरियाबंद विकासखण्ड में 44, छुरा विकासखण्ड में 36, देवभोग विकासखण्ड में 33, मैनपुर विकासखण्ड में 34 तथा फिंगेश्वर विकासखण्ड में 22 शासकीय उचित मूल्य दुकान समर्पित किया गया है।
