छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज द्वारा कोरोना पीड़ितों के सहयोग के लिए 22 हजार रूपये की मदद
मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की राशि
गरियाबंद, 20 अगस्त 2020/ छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज गरियाबंद के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आज मुख्यमंत्री राहत कोष में कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे के माध्यम से 22 हजार 100 रूपये का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री दीवाराम कुम्भकार ने बताया कि कुम्भकार समाज संकट के इस घड़ी में सदैव शासन-प्रशासन के साथ सहयोग के लिए तत्पर है। इस दौरान प्रतिनिधियों ने कुम्भकार समाज की समस्याओं से भी कलेक्टर को अवगत कराया। अध्यक्ष श्री डी.आर चक्रधारी ने बताया कि कुम्भकार को इलेक्ट्रानिक चाक प्रदान करने, रियायती दर पर जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराने तथा कुम्भकारों के लिए श्रमकार्ड बनवाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने उनकी समस्याओं का समाधान करने भरोसा दिलाया है। इस दौरान उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कुम्भकार, कुलेश्वर प्रजापति, गोपीराम चक्रधारी, डोगेन्द्र कुमार पाण्डे एवं संतराम चक्रधारी मौजूद थे।