तीन आंख वाले बछड़े ने जन्म लिया
फिंगेश्वर यूं तो कुदरत बीच-बीच में अपना करिश्मा दिखाते रहती है और ऐसा करिश्मा दिखाती है जिसको देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं इसी तरह की घटना हुई है ग्राम भेंडरी में गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया है जिसकी तीन आंखें हैं. नन्हें बछड़े के दाहिने तरफ एक साथ दो आंख है. वहीं बाई तरफ एक आंख सामान्य है.
ग्रामीण 3 आंख वाली बछड़े को कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं. मालिक भेंडरी निवासी विष्णु राम सिन्हा ने बताया कि भगवान ने उनके गांव में चमत्कार किया और जन्म लिया है. गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीण बछड़े को देखने पहुंच रहे हैं. राम सिन्हा ने कहा कि बछड़ा अभी स्वस्थ नहीं है. इस कारण वह अपनी मां की दूध से वंचित है. कृषक विशाल सिन्हा बॉटल से निप्पल लगाकर नवजात बछड़े को दूध पिला रहे हैं.

