थाना फिंगेश्वर का श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुखनंदन राठौर द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण
थाना फिंगेश्वर का श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुखनंदन राठौर
द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर
अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी0आर0 कंवर
द्वारा थाना फिंगेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती
दरियो एवं थाना स्टाफ उपस्थित मिले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने
लॉकडाउन होने के संबंध में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया गया एवं थाना फिंगेश्वर क्षेत्र के बल लगने वाले स्थानों चौक चौराहो का निरीक्षण किया गया तथा थाना गेट के सामने
आने जाने वाले आम नागरिको को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के संबंध
जागरूक किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रशासन के नियमों के तहत लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी कानून तोड़ने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी विदित हो कि गरियाबंद जिला में कंटेनमेंट जोंन 23 सितंबर रात्रि 9 बजे से 30 सितंबर रात्रि 12 बजे तक जिला प्रशासन द्वारा घोषित किया गया है उसी के तहत जिले में नियम को कड़ाई से पालन कराने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

