सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन समाग्री को अफरा तफरी करने चोरी के मामले में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार |
मामले में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार |
अब तक प्रकरण में संलिप्त 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
---000---
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर
अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संजय ध्रुव के
मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर के अपराध क्रमांक 136/2020 धारा 379, 407, 409, 411,
414,420, 467, 471, 34 भादवि, 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रकरण में दिनांक
31.07.2020 को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्य सामग्री 50 कट्टा चॉवल वजन 25
क्विंटल कीमती 81,900/-रू, 100 कट्टा चना वजन 50 क्विंटल कीमती 225,000/-रू जुमला
कीमती 306,900/- रूपये की अफरा तफरी कर चोरी के मामले में संलिप्त और एक आरोपी
01. खिलावन उर्फ राजू यादव पिता हरखराम उम्र 40 वर्ष साकिन लोहझर थाना छुरा जिला
गरियाबंद (छ.ग.) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वेदवती दरियो,
सउनि हेमकुमार ठाकुर, आरक्षक भुषण निषाद, लखन ठाकुर, सैनिक कामता बांधे, हरिशंकर
निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।
