बनचरौदा मे हर साल 17 मोहर्रम के दिन होने वाले उर्स पाक का मेला इस साल नहीं लगेगा

बनचरौदा मे हर साल 17 मोहर्रम के दिन होने वाले उर्स पाक का मेला इस साल नहीं लगेगा ज्ञात हो कि इस करोना महामारी के समय बहुत से त्यौहार और मेला लगने में एतिहात बरती जा रही है जिसके तहत आरंग से हाईवे रोड से 8 किलोमीटर अंदर ग्राम बनचरोदा में हजरत  लगन शाह रहमतुल्ला अलैह खान बाबा  का दरगाह है जहां दूर-दूर से जायरीन आते हैं अपनी मन्नत मुरादों को मानते हैं और उन्हें उनकी मुराद पूरी हो जाने की बहुत सी करिश्मा बाबा ने दिखाया है उसी की तहत वहां हर साल हजारों की तादाद में लोग उर्स पाक में आते हैं पर दरगाह के खादिम अब्दुल गफूर खान ने  बताया इस साल उर्स पाक में मेला नहीं लगेगा  सिर्फ कमेटी के कुछ लोग ही  रस्म अदायगी करेंगे बाहर से जायरीनओं को आने की इजाजत नहीं होगी क्योंकि करोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए उर्स कमेटी द्वारा यह फैसला लिया गया है  खादिम अब्दुल गफूर खान  ने लोगों से गुजारिश की है कि वह अपने घरों से ही बाबा के नाम फातिया दरूद करें और वहीं से बाबा  को याद करे  दुआ  मांगे ।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर