राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को शासकीय कार्यलयों में रोशनी करने के निर्देश

राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को शासकीय कार्यलयों में रोशनी करने के निर्देश

गरियाबंद 29 अक्टूबर 2020 - राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को जिला/तहसील/विकासखण्ड मुख्यालय के मुख्य शासकीय भवनों में रात्रि में रोशनी करने के निर्देश राज्य शासन द्वारा दिये गये हैं। कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे ने उक्त तिथि को सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को उपरोक्त निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों में रोशनी करने निर्देशित किया है।  

--00--

दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की सूची जारी 
04 एवं 05 नवम्बर को होगी दस्तावेज सत्यापन


गरियाबंद 29 अक्टूबर 2020/ स्वास्थ्य विभाग 
द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) की अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथि निर्धारित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर. नवरत्न से मिली जानकारी अनुसार अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन 01 अनुपात 03 में दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों की सूची संवर्गवार (अनारक्षित, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, भूत पूर्व सैनिक एवं दिव्यांग) जिले के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट गरियाबंद डाॅट जीओवी डाॅट इन और विभागीय वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट सीजी हेल्थ डाॅट एनआईसी डाॅट इन में प्रकाशन किया गया है। दस्तावेज सत्यापन हेतु अनारक्षित संवर्ग के लिए 4 नवम्बर 2020 को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है, जिसमें भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांग श्रेणी के सभी संवर्ग सम्मिलित है। इसी प्रकार अन्य संवर्ग हेतु 05 नवम्बर 2020 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अनुसूचित जाति के लिए दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक का समय निर्धारित है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर