अवैध कब्जों पर कार्यवाही नही होने से पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक आहूत कर आक्रोश जताया।

अवैध कब्जों पर कार्यवाही नही होने से पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक आहूत कर आक्रोश जताया
फिंगेस्वर--नगर के बबकुटी आश्रम में फिंगेस्वर के सरपंचों ने सामूहिक रूप से बैठक आहूत कर ग्राम में दिन प्रतिदिन हो रहे अवैध कब्जे को लेकर आक्रोश जताया।वही जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा शिकायत किये जाने के बाद कार्यवाही नही किये जाने को लेकर विरोध जताया। आहूत बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने एक एकजुट होकर अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सर्वोच्च प्राथकिता के आधार पर ग्रामीण छेत्रो में जनकल्याणकारी महतिपूर्ण योजना नरवा, गरवा, घुरवा,बाड़ी का क्रियान्वयन किया जाना है।किंतु पंचायत छेत्र आश्रित ग्रामो व पंचायत मुख्यालय में अवैध रूप से कब्जा कर ग्रामीण जरूरत से भी अधिक जमीन अधिग्रहण किये हुवे है।योजना के क्रियान्वयन के लिए पंचायत से नोटिस व बेदखल की कार्यवाही किये जाने पर ग्रामीण गाली गुफ्तार व मारपीट करने अमादा हो जाते है।मामले को लेकर मुख्यालय के जिम्मेदार अधिकारी से शिकायत करने पर कोई सकारात्मक पहल नही किये जाने से सरपंचों में काफी मायूषी का माहौल वयाप्त है।पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पंचायत द्वारा एस डी एम तहसीलदार को शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाहो नही की जाती है।जिससे पंचायत प्रतिनिधियों को शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही सरपंचों ने ग्रामीण छेत्र में शासकीय योजनाओं को क्रियान्वयन करने रेत रॉयल्टी पंचायतों को प्रदान किये जाने की मांग किये है।आहूत बैठक में सरपंच संघ अध्यक्ष होमन साहू,अरुण सिन्हा, सियाराम ध्रुव,टिकेश साहू, टिकेस्वर,भुनेसवरी बंजारे,हीरामणि हुलास,पिलाचन्द मांडले,लीला लक्ष्मी नाथ,मोहन साहू,संजय कंदरा,हलधर साहू,दुलारी नरेश साहू,भागवत साहू सहित पंचायत के सरपंच प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर