आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया।

 




गरियाबंद फिंगेश्वर 27 /10/2020  राजा महेंद्र बहादुर सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया विदित हो कि श्री  महेंद्र बहादुर सिंह जी  रायपुर के  रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती थे वे करोना पॉजिटिव पाए गए थे इलाज के दौरान उनकी देहांत हो गया था आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया।
राजा महेंद्र बहादुर सिंह जाने-माने हस्ती थे वह छत्तीसगढ़ शासन के प्रथम प्रोटेम स्पीकर रहे , 7 बार विधायक चुने गए और दो बार मंत्री रहे
जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर उनकी ननिहाल है, रानी श्याम कुमारी देवी उनकी नानी थी, उन्होंने ही सरायपाली से बुलाकर राजा महेंद्र बहादुर को फिंगेश्वर रियासत की गद्दी सौंपी, तब से राजा महेंद्र बहादुर फिंगेश्वर रियासत के राजा थे, 31 दिसंबर 1925 को जन्मे राजा महेंद्र बहादुर केवल एक राजा या एक राजनीतिज्ञ नहीं थे बल्कि लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजा रहे हैं,
जनता की मदद के लिए उनके खजाने के दरवाजे हमेशा खुले रहे, यही कारण है कि जब भी वह अपनी रियासत में जाते थे तो जनता उन्हें देखने और मिलने उमड़ पड़ते थे, फिंगेश्वर का शाही दशहरा इसका जीता जागता उदाहरण है, लोगों का लगाव हमेशा उनके साथ रहा
उनके देहांत पश्चात उनकी परंपरा के अनुसार उनकी गद्दी कुंवर श्री नीलेंद्र बहादुर सिंह को राजतिलक लगाकर  सौंपा गया
तत्पश्चात अंतिम संस्कार किया गया अंतिम संस्कार प्रक्रिया में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय खलारी विधायक द्वारिका यादव, विधान मिश्रा , बबलू महाडिक राकेश तिवारी गफूर खान, विसौहा हरित रामकृष्ण तिवारी शरद तिवारी ओम प्रकाश  बंछोर, नगर अध्यक्ष जगदीश यदु महेंद्र सिंह ठाकुर करीम खान भाव सिंह साहू राजेश सिन्हा हरनारायण सुरयावंशी चंद्रमणि चंद्राकर अनिल चंद्राकर, डोंगर मरकाम


नीलेंद्र बहादुर सिंह


ट्रस्टी   शिवाराव जी धुर्वे, शिवकुमार कुमार ठाकुर ,राकेश तिवारी, पंकज शर्मा, रमेंद्र सिंह ठाकुर  ,कृष्ण कुमार सिंह ठाकुर
दीपक तिवारी विनय तिवारी विकास तिवारी  रवि तिवारी एवं उनके परिवार के लोग एवं गांव के नगर के नागरिक और शासन प्रशासन की
एसडीएम जी .डी. वाहले तहसीलदार वर्मा और नयाब तहसीलदार प्रेमु साहू पत्रकार बंधु जितेंद्र शर्मा दीपक पोद्दार अजीज खान योगेश सिंह ठाकुर नेमीचंद बंजारे  सुयास सोनी, नेहरू साहू इमरान,  सीएमओ ऐसा लहरें स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी शामिल हुए।


Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर