अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शिक्षक भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित अंतिम तिथि 01 दिसम्बर 2020 तक 04 दिसम्बर तक पुरूष नसबंदी पखवाड़ा
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शिक्षक भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
अंतिम तिथि 01 दिसम्बर 2020 तक
गरियाबंद 24 नवम्बर 2020/ गरियाबंद जिले अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद हेतु विभिन्न विषयवार शिक्षको हाईस्कूल स्तर पर व्याख्याता (अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, गणित, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान) सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोग शाला, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, पूर्व माध्यमिक स्तर पर (प्रधान पाठक, शिक्षक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित) प्राथमिक स्तर पर (प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक कला एवं विज्ञान) का विज्ञापन 29 जुलाई 2020 को जारी किया गया था।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त विज्ञापन अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण पश्चात् विषयवार सूची जारी की जा रही है । जो आवेदक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते है, वे प्रमाण पत्र सहित लिखित में आवेदन पत्र संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद में कक्ष कमांक 83 के आवक-जावक में 01 दिसम्बर 2020 तक अनिवार्य रूप से जमा कर सकते है। उसके पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।