कृषि विभाग द्वारा किया गया रबी बीज का वितरण

कृषि विभाग द्वारा किया गया रबी बीज का वितरण
गरियाबंद फिंगेश्वर
आज दिनांक 24.11.2020 को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड फिंगेश्वर के द्वारा ग्राम गदहीडीह, व फिंगेश्वर के 46 किसानों को हरित कांति विस्तार योजना व टरफा योजनांतर्गत चना व गेहूं बीज का वितरण किया गया।

गौरतलब है कि छ.ग. शासन कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसल चक अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिससे अंचल में रबी फसल में दलहन व गेहूं फसल के रकबे का विस्तार होगा। जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
उक्त कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने अपने
संक्षिप्त उद्बोधन में किसानों को रबी में ज्यादा से ज्यादा फसल चक्र परिर्वतन करने हेतु कृषकों से अपील किया। फसल चक से होने वाले फायदे एवं मिट्टी की उर्वरा क्षमता को बढाने हेतु दलहनी फसल की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.आर.साहू
ने किसानों को रबी फसल में बीज उपचार समवित उर्वरक एवं जल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी

कार्यक्रम में पूर्व कृषि स्थाई समिति सभापति खिलेश
साहू ,पूर्व जनपद सदस्य भाई जाकिर खान ,सरपंच प्रतिनिधि कोसमखुंटा पीलूराम ध्रुव जी, फिंगेश्वर पार्षद ठाकुर राम साहू   किरण सोनी ,कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.आर.साहू, कृ.वि.अधिकारी खिलेश्वर साहू एवं के.आर.वर्मा ,हरिशंकर सुमेर एवं किसान उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर