पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आॅनलाईन आवेदन

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आॅनलाईन आवेदन  

गरियाबंद 27 नवम्बर 2020/ गरियाबंद जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, के लिए शिक्षा सत्र 2020-21 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट एमपीएससी डाट एमपी डाट एनआईसी डाट इन/सीजीपीएमएस (ीजजचरूध्ध्उचेबण्उचण्दपबण्पदध्ब्ळच्डै) पर आनलाईन की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव/स्वीकृति लाॅक करने निर्धारित तिथि के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए आॅनलाईन आवेदन 30 दिसम्बर 2020 तक किया जा सकता है। ड्राफ्ट प्रपोजल लाॅक करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक, सेंक्शंन आर्डर लाॅक करने की तिथि 30 नवम्बर 2020 से 15 जनवरी 2021 और के.वाय.सी जमा करने हेतु अंतिम तिथि 30 जनवरी 2021 तक निर्धारित किया गया है। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त ओवदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही न कर पाने की स्थिति में सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित संस्था प्रमुखों की होगी।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर