द्वारसिवनी व्यापारी विकास संघ के अध्यक्ष बने-युवराज सिन्हा
द्वारसिवनी व्यापारी विकास संघ के अध्यक्ष बने-युवराज सिन्हा
फिंगेश्वर:- द्वारसिवनी व्यापारी विकास संघ के द्वारा वार्षिक बैठक शुक्रवार को बाबा कुटी आश्रम में सम्मेलन
का आयोजन रखा गया था। जिसमें व्यापारी विकास संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सर्वसम्मति से युवराज
सिन्हा को चुना गया। युवराज सिन्हा ने अपने उद्बोधन में समस्त व्यापारी बंधुओं का आभार कर अपने
व्यापारिक कर्तव्यों को सेवा संतोष और विश्वास के साथ समस्त पदाधिकारियों का सम्मान कर अपने कर्तव्यों
का अच्छे से निभाने छोटे-बड़े व्यापारियों को हमारे व्यापारी संघ द्वारा हमेशा सम्मान देने की बात कही इसी
प्रकार से उद्बोधन संघ के संरक्षक यदुनंदन श्रीवास ने अपने उद्बोधन में आज हमारे नगर के व्यापारी बंद
शुओं का १० वर्ष पूर्ण होने नए वर्ष की आप सभी को बधाई देते हुये नवनियुक्त अध्यक्ष युवराज सिन्हा को
जिम्मेदारी सौंपा गया। संघ के उपाध्यक्ष चमन यदु जी ने अपने आय व्यय की जानकारी कार्यकारिणीयों व
सदस्यों को संतुष्ट रूप से दिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष युवराज सिन्हा संघ के संरक्षक यदुनंदन
श्रीवास पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नत्थु कश्यप, रामप्रसाद साहू, नेमीचंद जैन को संरक्षक बनाया गया।
जिसमें उपाध्यक्ष चमन यदु कोषाध्यक्ष त्रिलोक यदु, भीखम साहू सचिव तिलक साहू, सहसचिव कृष्णा साहु,
कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी संरक्षको के द्वारा दी गयी। स्व. ओमप्रकाश तिवारी पूर्व संरक्षक को र
मिनट मौन रख भावपूर्ण श्रद्धांजली नम आंखो से दी गई। सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों का गुलाल
लगाकर सम्मान किया गया। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य ऋषिकेश सूर्यवंशी, कुंदन साहू, पीताम्बर
निर्मलकर, पुन्नालाल साहू, पंचू साहू, गणेश साहू, शिव सोनी, अनिल साहू, रोहित साहू, सदस्य पुरोत्तम
श्रीवास, ठाकुर सेलून, अनिल साहू, संतोष ध्रुव, अमरलाल साहू, कृष्णा साहू, ऋषि साहू, त्रिलोक यदु,
बहुर साहू, सुरेश साहू, हरिशंकर सिन्हा, भीखम साहू एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।
जिसमें नास्ता भेजन जलपान की व्यवस्था की गयी थी।
