बिहान की महिलाओं ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण जैविक खेती के विविध उपकरणों व साधनों का किया अवलोकन

बिहान की महिलाओं ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण
जैविक खेती के विविध उपकरणों व साधनों का किया अवलोकन


गरियाबंद 17 दिसम्बर 2020/राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत समुदाय आधारित संवहनीय कृषि परियोजना के तहत जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में चल रहे दो दिवसीय कृषि सखी व पशु सखी के प्रशिक्षण के दौरान मैनपुर ब्लाक से बिहान की महिला प्रशिक्षार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद का भ्रमण कराया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार सभी दीदीयों ने कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद में जैविक खेती के विविध उपकरणों, तरीको व साधनों को सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। इस क्षेत्र भ्रमण  में मुख्य रूप से मैनपुर विकासखण्ड के चयनित 30 कृषि सखी व पशु सखी उपस्थित थे। विदित हो कि संवहनीय कृषि परियोजना की शुरूआत मैनपुर विकसखण्ड के 30 चयनित ग्राम पंचायतों में 2020-21 में किया गया है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य रासायनिक दवाओं के स्थान पर आसानी से मिलने वाले जैविक खाद व दवाइयों कर उपयोग कर जैविक खेती को बढ़ावा देना, फसलों की जैव विविधता बढ़ाना, उचित फसल द्विपद्धती के माध्यम से उत्पादन बढ़ाना, स्थानीय किस्मों को संरक्षित करना इत्यादि है। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री वर्मा द्वारा समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक कृषि व पशुपालन का बढ़ावा देना है साथ ही कहा कि जब हम सशक्त होंगे तो हमारा परिवार सशक्त होगा और परिवार के बाद हमारा समाज सशक्त हेागा। आप सभी गौठान व गोधन योजना में कार्य करे व इस योजना का लाभ सभी उठाए। इसके लिए आप प्रशिक्षण के साथ साथ क्षेत्र भ्रमण कर अच्छे कार्यो का अवलोकन कर ज्यादा से ज्यादा सीखने का प्रयास करें।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान संवहनीय कृषि के अंतर्गत महिलाओं ने नाडेप खाद, अजोला, पशुपालन, बकरीपालन, मुर्गीपालन, मसरूम उत्पादन के तारीको के साथ साथ कृषि उपकरणों को चलाने के गुण भी प्रायोगिक रूप से सिखाया गया। कृषि उपकरण में बीडर, मार्कर, रीपर इत्यादि चलाकर दिखाया गया इसके साथ ही महिलाओं पालीहाउस व डेयरी यूनिट का भी भ्रमण कराया गया। उक्त भ्रमण के पश्चात द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का समापन किया गया। क्षेत्र भ्रमण के अवसर पर डाॅ. ईश्वर सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, केवीके एवं दुर्गाशंकर सोनी, डीएमएम, डीपीएम श्री अमर सिंह, श्री रमेश वर्मा व यंग प्रोफेश्नल पीलेश्वर राजेपूत, स्नेहांशु मिस्त्री, पंकज कुटारे उपस्थित थे।

-00--


शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु पात्र-अपात्र संस्थाओं की सूची जारी 
दावा-आपत्ति 22 दिसम्बर तक 
गरियाबंद 17 दिसम्बर 2020/ गरियाबंद अनुविभाग अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के युक्तियुक्तकरण के तहत ग्राम पंचायत धवलपुरडीह, नागाबुड़ा, बेंदकुरा, सढौली, पारागांव, कोसमबुड़ा, पंडरीपानी, तवंरबाहरा, बिन्द्रानवागढ़, बेगरपाला, सिकासार, पतोरादादर, मरदाकला, बारूला, पीपरछेड़ी, मौहाभाठा, लोहारी, लीटीपारा, पोटिया, तेंदूबाय, कोसमी, दशपुर, रावनडिग्गी, दर्रीपारा, मैनपुर, कोचवाय, बेहराबुड़ा, हरदी, मालगांव, मजरकट्टा, नहरगांव, कौंदकेरा, बारूका, पाथरमोंहदा, कोकड़ी, आमदी ‘म’, घुटकुनवापारा, कस, कोदोबतर और चिखली में शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आंबटन किये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। उपरोक्त में से केवल ग्राम पंचायत बिन्द्रानवागढ़, बारूला, पीपरछेड़ी, दर्रीपारा, मैनपुर, बेहराबुड़ा, नहरगांव, कौंदकेरा, बारूका एवं आमदी म हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र संस्थाओं का नाम प्रकाशित किया गया है। जिस किसी व्यक्ति एवं संस्था को इस संबंध में दावा-आपत्ति करना है, तो वे 22 दिसम्बर 2020 शाम 5 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय गरियाबंद में कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। बिन्द्रानवागढ़ हेतु महामाया स्वसहायता समूह खम्हारीपारा एवं मैनपुर-2 हेतु संजीवनी स्वसहायता समूह सम्बलपुर पात्र पाये गये है।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर