*धर्मस्व मंत्री श्री साहू ने किया नवीन राजिम मेला स्थल का अवलोकन*
मेला स्थल को स्थायी रूप से विकसित किया जायेगा   
फोरलेन के तर्ज पर सड़क बनाने के निर्देश
मेला स्थल में सभी सुविधाएं होगी मौजूद
 
गरियाबंद 26 दिसम्बर 2020/प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, धर्मस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज राजिम मेला के लिए चयनित नये स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यो का जायजा लेते हुए शीघ्रता से नवीन स्थल को राजिम मेला के लिए स्थायी रूप से विकसित करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री श्री साहू राजिम में कबीर आश्रम के पास अतिक्रमण से मुक्त कराये गये धरसा का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवश्यकता, स्थानीय नागरिकों के सुझाव और आगामी 100 सालों को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य किये जाए। स्थल का विकास इस तरह किया जाए कि श्रद्धालुओं को यह स्थान आकर्षित करे। इस स्थान को राम वनगमन परिपथ से भी जोड़ा जायेगा। श्री साहू ने मंदिर दर्शन आने-जाने के लिए फोर लेन सड़क के तर्ज पर सड़क विकसित करने कहा है। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों के लिए आने-जाने के लिए अगल से चैड़ी सड़क हो। वहीं कबीर आश्रम के समीप पार्किंग विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नदी में बारहमासी पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी।
भविष्य में नदी में लगने वाले टेंट और अन्य दुकानें को इसी स्थल पर स्थानांतरित किया जायेगा। श्री साहू ने चैबेबांधा पुल पर भी स्थल का अवलोकन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री साहू ने कहा कि इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला कोविड संक्रमण की परिस्थिति पर निर्भर करेगा, लेकिन नवीन स्थल पर विकास कार्य जारी रहेगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने बताया कि लगभग 20 मीटर चैड़ी सड़क के लिए धरसा को अतिक्रमण मुक्त कर उस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि अन्य विकास कार्य राज्य शासन के मंशानुरूप प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विगत वर्ष 25 एकड़ से अधिक जमीन चिन्हांकन करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। निर्देशानुसार चैबेबांध रोड़ पर राजिम क्षेत्र में 14.32 हेक्टेयर एवं चैबेबांधा में 7.23 हेक्टेयर क्षेत्र में राजिम मेला के लिए स्थायी रूप से जगह का चिन्हांकन किया जाकर उसे विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ है। यहां पर धर्मशाला, गार्डन, तटबंध, शौचालय, मंदिर जैसे निर्माण किये जायेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रकांत वर्मा, अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चैरसिया, अनुविभागीय अधिकारी राजिम श्री जी.डी. वाहिले, जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, श्री भावसिंह साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक मौजूद थे।

*
कलेक्टर ने किया राजिम में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए बालक हाईस्कूल का निरीक्षण

गरियाबंद 26 दिसम्बर 2020/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज राजिम में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालन के लिए पंडित रामबिशाल पाण्डेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री चन्द्रकांत वर्मा भी साथ थे। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने स्कूल परिसर का अवलोकन करते हुए प्राचार्य को इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजिम में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए यह उपर्युक्त स्थल हो सकता है। उन्होंने परिसर में लायब्रेरी और लैब निर्माण के लिए तैयारी करने के भी निर्देश दिये। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को स्कूल भवन का माॅडल प्रारूप बनाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को स्कूल के लिए प्राचार्य एवं शिक्षकिय स्टाफ प्रतिनियुक्ति में कार्य करने हेतु चयनित करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चैरसिया, एसडीएम श्री जी.डी. वाहिले, तहसीलदार श्री ओ.पी. वर्मा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 *

विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सभी विकसखण्डों में* 
गरियाबंद 26 दिसम्बर 2020/ आयुष विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजिन किया जा रहा है। शिविर में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम करने के संबंध में जानकारी दी जायेगी, साथ ही अन्य बिमारियों के बचाव और उपचार के लिए जानकारी दी जायेगी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. निकिता ध्रुव ने बताया कि शिविर में सोशल डिस्टेसिंग, दो गज दूरी, मास्क का उपयोग करते हुए शिवि स्थल पर सेनेटाईज उपलब्ध कराया जायेगा। जानकारी के अनुसार विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम बासीन में स्वास्थ्य शिविर 30 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा। इसी तरह गरियाबंद के ग्राम आमदी में 28 दिसम्बर, छुरा विकासखण्ड के शीतला मंदिर प्रांगण छुरा में 29 दिसम्बर एवं देवभोग विकासखण्ड के ग्राम मुंगझर में 31 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा। शिविर प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगाई जायेगी। मैनपुर में शिविर का आयोजन सोमवार को किया जा रहा है।

*
जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित*
गरियाबंद 26 दिसम्बर 2020/छत्तीसगढ़ शासन सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने कैलेण्डर वर्ष 2021 में गरियाबंद जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। जारी आदेश के तहत 27 फरवरी शनिवार को राजिम मेला माघ पूर्णिमा के अवसर पर अवकाश घोषित किया है। इसी तरह 14 अक्टूबर गुरूवार को दशहरा (महानवमी) तथा 06 नवम्बर शनिवार को दीपावली के तीसरे दिन भाईदूज के अवसर पर सम्पूर्ण जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय तथा बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।



समाज कल्याण विभाग अंतर्गत समाज के जरूरतमंदों को मिली मदद
गरियाबंद 26 दिसम्बर 2020
जनकल्याणकारी शासन का मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े कमजोर, जरूरतमंद और अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचाना है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील सरकार के मुखिया श्री भूपेश बघेल अपनी योजनाओं से समाज के दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को पिछले दो वर्ष में राहत ही नहीं बल्कि उनके चेहरों में मुस्कुराहट बिखेरी है। जिले में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सामाजिक सहायता पेंशन योजना से 61 हजार 351 हितग्राहियों को डीबीटी एवं नाॅन-डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक माह पेंशन राशि का भुगतान सीधे उनके खाते में किया जा रहा है। वहीं दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना से दिव्यांग छात्र/छात्राएॅ जो शाला में अध्ययनरत है उन्हे छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके भविष्य के सपनों को साकार कर रही है। इस योजनांतर्गत वर्ष 2020-21 में 350 हितग्राहियो को छात्रवृत्ति प्रदान किया गया है। उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत क्षितिज अपार योजना का संचालन किया जा रहा है। इसक तहत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओ को 6 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि एकमुश्त प्रदान किया जाता है। वर्ष 2020-21 में इस योजनांतर्गत जिले के 03 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को 18 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया है।
  दिव्यांगजनों के विवाह की चिंता भी सरकार कर रही है। दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दिव्यांग महिला-पुरूष जिसमें से एक दिव्यांग होने की दशा में रूपयें 50 हजार तथा दम्पत्ति में दोनो दिव्यंाग होने की दशा में रूपयें 1 लाख प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया जाता है। वर्ष 2020-21 में  07 दिव्यांगजनो को राशि प्रदाय किया गया है। अब उनका जीवन खुशहाल हो गया है।
दिव्यांगजनों के स्वरोजगार के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है, ताकि दिव्यांगजन व्यवसाय कर आत्मनिर्भर और स्वालम्बी जीवन जी सके। निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के द्वारा दिव्यांग पुरूषो को मात्र 6 प्रतिशत की ब्याज दर तथा महिलाओ को मात्र 5 प्रतिशत ब्याज दर पर स्वरोजगार स्थापित किये जाने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिला-गरियाबंद में 53 दिव्यांगजनो को स्वरोजगार स्थापित किये जाने हेतु रूपयें 1 करोड़ 34 लाख 78 हजार 820 रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है। दिव्यांगजनों को सबसे अधिक आवश्यकता सहायक या कृत्रिम अंग उपकरणों की होती है। ताकि उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में सहुलियत हो। कृत्रिम अंग उपकरण योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण जैसेः- ट्रायसायकल, मोटराईज्ड ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, श्रवणयंत्र, बैशाखी, सी.पी. चेयर, ब्लाइंड स्टीक आदि प्रदाय किया जाता है। इस योजनांतर्गत वर्ष 2019-20 में कुल 66 हितग्राही तथा वर्ष 2020-21 में 89 हितग्राहियो को उपकरण प्रदान कर उनके जीवन को आसान बनाया गया है। 
 
दिव्यांग दम्पत्ति को मिला 50 हजार रूपये का चेक
दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अन्र्तगत जनपद पंचायत फिंगेश्वर के ग्राम बोरसी के दिव्यांग अस्थिबाधित हितग्राही भुवनेश्वर साहू तथा उनकी पत्नी येमनजूही साहू को योजना अन्र्तगत 50 हजार रूपये का चेक प्रदाय किया गया। दिव्यांग दम्पत्ति ने कहा कि यह राशि हमारे दाम्पत्य जीवन के लिये बहुत बड़ा सहयोग है तथा इससे हमारे जीवन में खुशहाली आयेगी।
अस्थिबाधित दिव्यांग हेमन्त को मिला मोटराईज्ड ट्रायसायकल
दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय योजनांतर्गत नगर पंचायत फिंगेश्वर के हेमन्त कुमार यादव को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदाय किया गया। हेमन्त यादव अस्थिबाधित श्रेणी के दिव्यांग है तथा इनका दिव्यांगता का प्रतिशत 82 प्रतिशत है। दिव्यांग हितग्राही ने कहा कि उनको ट्रायसाकल मिलने से उनके जीवन की गाड़ी सरलता से चलेगी। अब वे कही भी आ जा सकते है। उन्होंने शासन को इस नेक योजना के लिए धन्यवाद दिया है।

गरियाबंद 26 दिसम्बर 2020/प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 दिसम्बर को छुरा विकासखण्ड, 29 दिसम्बर को फिंगेश्वर विकासखण्ड, 30 दिसम्बर को देवभोग विकासखण्ड एवं 31 दिसम्बर को मैनपुर विकासखण्ड में छायाचित्र प्रदर्शनी विभाग द्वारा लगाई जाएगी। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित निःशुल्क ब्रोशर, पॉम्पलेट और पुस्तकें भी वितरित की जायेगी।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर