ग्राम सिर्राखुर्द में अपराध नियंत्रण हेतु किया ग्राम रक्षा समिति तथा पुलिस सखी का गठन।

ग्राम सिर्रीखुर्द  में  अपराध नियंत्रण हेतु किया ग्राम रक्षा समिति तथा पुलिस
सखी का गठन।
-
  फिंगेश्वर  पुलिस और जनता के मध्य परस्पर
सामजस्य स्थापित कर अपराध को नियंत्रण किया जा सके। जनता को बढती हुई महिला संबंधित
अपराध एवं सायबर अपराध को देखते हुये बलात्कार, अपहरण, छेडछाड एवं सायबर, चिटफण्ड
अपराध के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम के समस्या पुछ कर निवारण
किया गया। मीटिंग में पुलिस के द्वारा गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं पुलिस का सहयोग
करने पुलिस सखी तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया। जिससे अपराधिक
गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके।
दिनांक 09.01.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद
श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के
मार्गदर्शन के आधार पर फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर के द्वारा ग्राम सिरीखुर्द में पुलिस
सखी एवं ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया।
   जिसमें थाना फिंगेश्वर पुलिस स्टाफ, ग्राम सरपंच
टीकेश
साहू, विजय कंड्रा , हेमलाल साहू, सोहन लाल साहू, पुलिस सखी लीला साहू, पुजा वर्मा,
ज्योति शर्मा व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर