मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कुल 05 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न
मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कुल 05 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न
फिंगेश्वर जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का मैडम जी के मार्गदर्शन में दिनांक 18 जनवरी 2021 को विकास खंड फिंगेश्वर में मां गायत्री मंदिर राजिम के सभा गृह में मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कुल 05 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति मधु बाला रात्रे जिला पंचायत के सदस्य रोहित साहू जी,चंद्रशेखर साहू जी,जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू जी, नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष रेखा सोनकर जी,सभापति पुष्पा गोस्वामी,महिला एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य भुनेश्वरी साहू,प्रतिनिधि नेतराम घृतलहरे,ग्राम पंचायत कोमा के सरपंच भुनेश्वरी,ग्राम पंचायत चरभट्ठी के सरपंच ओमप्रकाश साहू अतिथि के सानिध्य में सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू जी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आज के जमाने में सामूहिक विवाह का निर्णय बहुत ही सार्थक है।इसके लिए सभी वर और वधू को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं,छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा इस योजना के तहत पच्चीस हजार रुपए का अनुदान दिया जाता हैं।विशेष रूप से एक जोड़ा दिव्यांग वर एवं वधू इस समुहिक विवाह में सम्मिलित हुए उसका तो भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए बताया कि यह एक साहसिक कदम है।सामूहिक विवाह के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि अमीर वर्ग, मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लोगों को इस दिशा में आगे आना चाहिए।
नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष रेखा सोनकर जी ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होना मेरा सौभाग्य है।इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि इस प्रकार का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए,वर और वधू के साथ ही साथ उनके माता पिता और उनके परिवार को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि ऐसे सोच रखने वाले सभी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।इस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ के सुनीता साहू राजिम के विशेष प्रयास से एक जोड़ा दिव्यांग वर और वधू का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
विवाह संस्कार कार्यक्रम पुरोहित दीनबंधु रावत के द्वारा संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन जनपद पंचायत फिंगेश्वर के पंचायत इंस्पेक्टर नूतन लाल साहू ने शेरो शायरी के साथ किया।
1, कु राखी साहू देवगांव वर प्रकाश साहू तर्री,रायपुर
2,कु डगेश्वरी विश्वकर्मा टेका वर जीतेश कुमार कोमा फिंगेश्वर
3, कु पुष्पा कुर्रे परसदाजोशी वर ललित मारकंडे लाफिन खुर्द महासमुन्द
4,कु सोनाली ध्रुव अभनपुर जिला रायपुर वर मनीष ध्रुव अभनपुर जिला रायपुर
5,दिव्यांग जोड़ा कु संतोषी खुटे डोंगरीडीह जिला बलौदाबाजार वर दुकालू राम कुर्रे नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री ममता जोशी पर्यवेक्षक हितकारिणी देवांगन,अनूप लाल,नम्रता वर्मा,हेमपुष्पा साहू,शकुंतला मेहरा,और पूर्णिमा श्रीवास का विशेष योगदान रहा।
आंगन बाड़ी कार्यकर्ता शालिनी,अहिल्या यादव, चीमा गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता और सहायिका का सराहनीय प्रयास रहा।इस अवसर पर वर और वधू पक्ष से बहुत बड़ी संख्या में उनके परिजन सहित आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।


