भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर बनाए गए शब्बीर खान
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर बनाए गए शब्बीर खान
फिंगेश्वर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक आरिफ मेमन के सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू की अनुशंसा से जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के आसिफ मेमन ने जिला कार्यकारिणी सदस्य मंडल अध्यक्ष की घोषणा की है जिसमें फिंगेश्वर से शब्बीर खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का फिंगेश्वर मंडल अध्यक्ष बनाया गया, शब्बीर खान ने प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया है अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर शब्बीर खान को बधाई मिल रही है ,भाजपा के नेताओं ने एवम् कार्यकर्ताओं ने उनको बधाइयां दी हैं विदित हो कि शब्बीर खान भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही सक्रिय हैं ,और नगर पंचायत फिंगेश्वर के वार्ड नंबर 09 से पार्षद भी रह चुके हैं और वर्तमान में फिंगेश्वर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष के पद पर हैं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी मुबारकबाद दी हैं।
