सामान्य सभा की बैठक में विधायक प्रतिनिधि जनपद करीम खान ने अधिकारियों को फटकार लगाई

सामान्य सभा की बैठक में विधायक प्रतिनिधि जनपद करीम खान ने अधिकारियों को  फटकार लगाई
फिंगेश्वर_______


जनपद कार्यालय फिंगेश्वर में सामान्य सभा की बैठक रखी गई थी जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए गए , सामान्य सभा की बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि जनपद कार्यालय करीम खान ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और काम को समय से करने पर जोर दिया नहर लाइनिंग के काम के संबंध में संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि काम में किसी प्रकार से भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
और माननीय विधायक महोदय के प्रयास से आज सरकड़ा नहर और भी नहर का काम उनकी देन है करीम खान ने कहा कि 2008 से नहर का कार्य चालू नहीं हुआ था  प्रथम पंचायत मंत्री वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल जी के अथक प्रयासों से फिर से काम चालू हुआ है जो आज चल रहा है उनके ऊपर किसी प्रकार से भी छींटाकशी यह शब्द नहीं आना चाहिए कि काम की गुणवत्ता में कोई कमी हुई है संबंधित ठेकेदार और अधिकारी कर्मचारियों को साफ निर्देशित करने को विधायक महोदय ने कहा है किसी प्रकार से भी काम में कोताही नहीं बरती जाए अगर कोताही बरती जाएगी तो संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने सडकड़ा नहर लाइनिंग की मामले में जांच करने को भी अधिकारी को कहा कि वहां के काम मैं शिकायत आ रही है इसकी जांच कर बताने को कहा विदित हो कि 44 करोड़ का सरकड़ा पांडुका राजिम रोबा में नहर में काम चल रहा है नहर लाइनिंग में सही मटेरियल का काम नहीं होने की शिकायत आम लोगों और संबंधित क्षेत्र वासियों द्वारा  की जा रही थी इस विषय पर करीम खान ने संज्ञान लिया है 
और दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया जनपद के अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने भी जनपद कार्यालय के कर्मचारियों और संबंधित विभाग कर्मचारियों को भी काम के प्रति सजग रहने और लापरवाही न करने की नसीहत दी योगेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ने भी वस्तुस्थिति की जानकारी अधिकारियों को देने को कहा सामान्य सभा की बैठक में जनपद ऑफिस के सीईओ हरीराम सिदार जी पंचायत इस्पेक्टर नूतन साहू और जनपद सदस्य एवम् संबंधित  विभाग के कर्मचारी अधिकारी  पत्रकार गण उपस्थित थे ।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर