नाबालिक को अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक को अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार।
• नाबालिक को अपने प्रेम प्रसंग में फंसाकर किया दुष्कर्म।


 
गरियाबंद 
दिनांक 17.02.2021 को प्रार्थी ने थाना फिंगेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि
इसकी नाबालिग लड़की को दिनांक 16.02.2021 को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर
अपहरण कर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 46/21 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध
कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर अति0पुलिसअधीक्षक श्री सुखनंदन
राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री टी0आर0 कंवर के मार्गदर्शन पर अपहरण की बड़ती
अपराध को देखते हुये त्वरित कार्यवाही हेतु फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर के नेतृत्व में
उपरोक्त प्रकरण की अपहृता की पतासाजी दौरान, अपहृता को आरोपी योगेन्द्र निषाद पिता
नारायण निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन पुरैना थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद (छ.ग.) के कब्जे से
ग्राम पुरैना चौक से बरामद किया गया। मामले की जांच में पाया गया कि, आरोपी द्वारा
नाबालिक बालिका को दो वर्ष पूर्व से अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर दिनांक
16.02.2021 को घर से भगा ले जाकर रायपुर में आरोपी अपने मौसी के घर में रखकर
जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। आरोपी के विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ट) भादवि, 6
पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
है। उक्त कार्यवाही में थाना फिंगेश्वर से उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर, सउनि हुमन सिंह ध्रुव,
प्रआर0 नेमीचंद पटेल, राजकुमार साहू, महिला सैनिक पोसिन साहू का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी :- योगेन्द्र निषाद पिता नारायण निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन पुरैना थाना फिंगेश्वर, जिला
गरियाबंद (छ.ग.)

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर