उद्यमिता विकास कार्यशाला 24 मार्च को जनपद पंचायत फिंगेश्वर में

उद्यमिता विकास कार्यशाला 24 मार्च को जनपद पंचायत फिंगेश्वर में

गरियाबंद 22 मार्च 2021/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र गरियाबंद के तत्वाधान में विकासखण्ड फिंगेश्वर में एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला 24 मार्च 2021 को प्रातः 11 बजे से जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। उक्त उद्यमिता विकास कार्यशाला में विभाग द्वारा संचालित योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना एवं राज्य शासन की नई औद्योगिक नीति 2019-24 के संबंध में मार्गदर्शन दी जायेगी । स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने वाले हितग्राही एवं उद्यमी तथा इच्छुक युवक/युवतियां उक्त कार्यशाला में भाग ले सकते हैं।

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर