झीरम घाटी के शहिदों को पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई श्रद्धांजलि


 शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ


गरियाबंद 25 मई 2021/
राज्य शासन द्वारा 25 मई को प्रतिवर्ष झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाये जाने लिये गये निर्णय के परिपेक्ष्य में आज गरियाबंद जिला के सभी शासकीय-अर्द्धशासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शहिदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया, तत्पश्चात नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली गई। कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि 25 मई को झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षो तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहिद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम छत्त्ीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर एडीएम श्री जे.आर. चैरसिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसीटी श्री एल.आर. कुर्रे, उप संचालक जनसंपर्क श्री एम.एस. सोरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल ताण्डेय, जिला शिक्षा समन्वय श्री श्याम चन्द्राकर, सहायक संचालक रेशम श्री एस.के. कोल्हेकर सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 


तहसीलदार स्व. श्रीमती करिश्मा दुबे वर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

गरियाबंद 25 मई 2021/ कलेक्टोरेट के भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ तहसीलदार श्रीमती करिश्मा दुबे वर्मा की विगत दिनों आकस्मिक निधन होने पर आज कलेक्टोरेट एवं समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की मौजूदगी में दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर एडीएम श्री जे.आर. चैरसिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एसीटी श्री एल.आर. कुर्रे, उप संचालक जनसंपर्क श्री एम.एस. सोरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल ताण्डेय, जिला शिक्षा समन्वय श्री श्याम चन्द्राकर, सहायक संचालक रेशम श्री एस.के. कोल्हेकर सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

झीरम घाटी के शहिदों को पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई श्रद्धांजलि


गरियाबंद 25 मई 2021/ राज्य शासन द्वारा 25 मई को प्रतिवर्ष झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाये जाने लिये गये निर्णय के परिपेक्ष्य में आज गरियाबंद पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में शहिदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया, तत्पश्चात नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली गई। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने अधिनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि 25 मई को झीरम घाटी नक्सल हिंसा में शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षो तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहिद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम छत्त्ीसगढ़वासी अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर