जिला काग्रेंस सेवा दल गरियाबंद ने ग्राम चैतरा मे मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि।
जिला काग्रेंस सेवा दल गरियाबंद ने ग्राम चैतरा मे मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि।
राजीव जी दिलो मे राज करते रहे -सुघ्घरमल आड़े
फिंगेश्वर
सेवा दल राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, प्रदेश सेवा दल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एंव विधायक राजिम अमितेश शुक्ला के निर्देश पर
गरियाबंद जिला काग्रेंस सेवा दल के तत्वावधान मे 20 मई को ग्राम चैतरा मे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। और सेवा दल सफेद टोपी व वेशभुषा मे इस अवसर पर सलामी दीया गया ।
इस अवसर पर गरियाबंद सेवा दल अध्यक्ष सुध्धर मल आड़े चैतरा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव जी काग्रेंस सेवा दल की राष्ट्रीय एंव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने मे अहम् भुमिका दीया है ।आगे कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। स्वर्गीय राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। राजीव गांधी सही मायनों में आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे,देश को इक्कीसवीं सदी में भारत को आधुनिकतम देशों की श्रेणी में लाने की उनकी दूरदर्शी सोच ने देश को नई दिशा दी।
अध्यक्ष सेवा दल ब्लाक फिगेंश्वर तेजेश यदु ने कहा के स्वर्गीय राजीव गांधी जी के की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल सरकार में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और कृषि सहायता हेतु राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 21 मई 2020 को शुभारंभ किया गया है जिसके तहत खरीफ फसल 2020 में पंजीकृत एवं उपार्जित रकबे के आधार पर धान/मक्का एवं गन्ना (रबी) फसल हेतु 10 हजार प्रति एकड़ की दर से डीबीटी के माध्यम से किसानों को सहायता अनुदान राशि की प्रथम किश्त उनके खातों में हस्तांतरित की जायेगी।
कांग्रेस कमेटी सेवा दल ब्लाक उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने राजीव गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि आज़ाद भारत मे स्व. राजीव के महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा उनका अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आदिवासियों किसानों और समाज के कमजोर तबके के लोगों का जीवन स्तर को सुधारने के लिए काम किया है।
पुर्व सरपंच चैतरा भीखम साहू ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।
कार्यक्रम के पुर्व वार्डों एवं गांवों में ग्रामीणों को कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रतिनिधि गण मास्क वह सैनिटाइजर का वितरण किया गया। एवं सभी को कोरोना लक्षण दिखे तो जांच कराये और वही कोरोणा टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम मे जिला सेवा दल अध्यक्ष सुध्धर मल आड़े, ब्लाक सेवा दल अध्यक्ष तेजेश यदु, शहर सेवा दल अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, ब्लाक सेवा दल डीगेश सेन ,सरपंच चैतरा संजय कंडरा, पुर्व सरपंच भीखम साहू, धनेश साहू, देवनारायण साहू, गैंद लाल खुंटे,बिसरु साहू, पन्ना खुटे ,जीवन कोसले, नंदन खुटे, हरिशचंद ध्रव, पोखराज साहू उपस्थित थे ।

