धमतरी--गरियाबंद जिला के नियुक्त लोकपाल श्री घना राम साहू जी ने जिला पंचायत कार्यालय गरियाबंद में दिन भर बैठकर आम नागरिकों के आवेदन एवं मनरेगा से सम्बंधित समस्या के समाधान के बारे में चर्चा किया
छ ग शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा धमतरी--गरियाबंद जिला के नियुक्त लोकपाल श्री घना राम साहू जी ने जिला पंचायत कार्यालय गरियाबंद में दिन भर बैठकर आम नागरिकों के आवेदन एवं मनरेगा से सम्बंधित समस्या के समाधान के बारे में चर्चा किया
विभाग के कर्मचारियों ने पूर्व से लंबित प्रकरण की जानकारी दिया श्री साहू ने चर्चा करने के पश्चात गरियाबंद जिला के दौरा कर जिले में संचालित मनरेगा के कार्यो की सफल संचालन को देखने एवं आम नागरिकों के समस्या की जानकारी लेने के लिए दौरा के कार्यक्रम तय किया
श्री साहू को रास्ते मे ग्राम पाण्डुका निवासी दुलीचंद साहू ने फोन कर जानकारी दिया किं ग्राम पंचायत पाण्डुका में विगत कई महीनों से रोजगार सहायक के पद रिक्त है तथा प्रभारी रोजगार सहायक द्वारा प्रभार नही लेने से आम लोगो को काफी परेशानी हो रहे है मनरेगा के कार्य प्रभावित हो रहे है उक्त समस्या के संबंध में सरपंच श्री ठाकुर से जानकारी लिया पश्चात तकनीकी सहायक से जानकारी लेकर जनपद पंचायत छुरा के सी ई ओ से चर्चा कर ग्रामिणो के समस्या से अवगत कराया तथा आसपास के रोजगार सहायक को पाण्डुका पंचायत के प्रभार अतिशीघ्र देने का आग्रह किया जिस पर सी ई ओ छुरा ने त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, जिससे आम नागरिकों को मनरेगा के कार्यों की जानकारी त्वरित प्रदाय होगा।
ग्राम पंचायत पाण्डुका के सरपंच श्री ठाकुर ने नवनियुक्त लोकपाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया, जिसका ग्रामीणों में काफी चर्चा है।
