जिले में औसत वर्षा 231 मि.मी. दर्ज
जिले में औसत वर्षा 231 मि.मी. दर्ज
गरियाबंद 25 जून 2021/ गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 25 जून 2021 तक औसत वर्षा 231.8 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से 147.4 प्रतिशत है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून तक की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा राजिम तहसील में 300.8 मि.मी. तथा सबसे कम मैनपुर तहसील में 172.6 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार गरियाबंद तहसील में 276.1 मि.मी., छुरा तहसील में 226.5 मि.मी. और देवभोग तहसील में 183.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 25 जून 2021 को गरियाबंद तहसील में 6.8 मि.मी., राजिम में 7.6 मि.मी., छुरा में 10.2 मि.मी., मैनपुर में 1 मि.मी. और देवभोग तहसील में 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

