जिला अस्पताल में रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरगीता चलेगी अब अपने पैरो पर समाज कल्याण मंत्री ने गीता को प्रदान किया कृत्रिम पैर
गीता चलेगी अब अपने पैरो पर
समाज कल्याण मंत्री ने गीता को प्रदान किया कृत्रिम पैर
गरियाबंद 14 जून 2021/ जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम छिंदौली के कमार पारा में रहने वाली 12 वर्षीय दिव्यांग बालिका कुमारी गीता नागेश अब अपने पैरों पर चलेगी। आज प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने अपने रायपुर स्थित निवास पर बालिका कुमारी गीता नागेश को कृत्रिम अंग (दोनों पैर) प्रदान किया। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने बालिका गीता से मिलकर उसका हाल-चाल जाना और उसे उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री पी. दयानंद भी उपस्थित थे। विगत 7 जून को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिव्यांग कुमारी गीता से वर्चुअल वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बात कर उनकी इच्छा के अनुरूप बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्रायसायकिल समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया था। इस दौरान गीता को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने की बाते भी कही गई थी।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री नरेन्द्र देवांगन ने बताया कि आज समाज कल्याण मंत्री द्वारा गीता को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराई गई है। अब गीता अपने पैर के सहारे चलने लगेगी। ज्ञातव्य है कि गीता के दोनों पैरों में पंजा नहीं होने के कारण वे गिलास लगाकर चलती थी। जिससे उसे बहुत तकलीफ भी होती थी। अब गीता को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्रायसायकिल और कृत्रिम पैर मिलने से उनकी तकलीफे दूर हुई है। इसके लिए गीता के पिता श्री देवीसिंग नागेश ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री नरेन्द्र देवांगन ने बताया कि आज समाज कल्याण मंत्री द्वारा गीता को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराई गई है। अब गीता अपने पैर के सहारे चलने लगेगी। ज्ञातव्य है कि गीता के दोनों पैरों में पंजा नहीं होने के कारण वे गिलास लगाकर चलती थी। जिससे उसे बहुत तकलीफ भी होती थी। अब गीता को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्रायसायकिल और कृत्रिम पैर मिलने से उनकी तकलीफे दूर हुई है। इसके लिए गीता के पिता श्री देवीसिंग नागेश ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
प्राकृतिक आपदा के दो प्रकरण में आठ लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
गरियाबंद 14 जून 2021/प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजन को कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग तहसील के ग्राम सुकलीभाठा निवासी 30 वर्षीय मुक्ताबाई मांझी की 29 अगस्त 2020 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन उनके पति गोवर्धन यादव को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह देवभोग तहसील के ग्राम धौराकोट निवासी 38 वर्षीय श्रीमतीबाई की 7 अगस्त 2020 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन उनके पति कार्तिक राम को 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिले में औसत वर्षा 153 मि.मी. दर्ज
गरियाबंद 14 जून 2021/ गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 14 जून 2021 तक औसत वर्षा 153.3 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से 312.2 प्रतिशत है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून तक की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा राजिम तहसील में 198.8 मि.मी. तथा सबसे कम छुरा तहसील में 102 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गरियाबंद तहसील में 164.5 मि.मी., मैनपुर तहसील में 139 मि.मी और देवभोग तहसील में 162 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 14 जून 2021 को गरियाबंद तहसील में 13.2 मि.मी., राजिम में 9.6 मि.मी., छुरा में 18.2 मि.मी., मैनपुर में 12.2 मि.मी. और देवभोग तहसील में 65 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई को
गरियाबंद 14 जून 2021/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रति वर्ष के भांति शिक्षण सत्र 2021-22 में प्रति विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6 वीं एवं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन कर प्रावीण्यता के आधार पर 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। परीक्षा का आयोजन गुरूवार , 15 जुलाई 2021 को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक किया जायेगा। उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों द्वारा भरा हुआ आवेदन पत्र अपने संस्था के प्रधान पाठक के पास जमा करेंगे तथा संस्था के प्रधान पाठक द्वारा अग्रेष्ज्ञित आवेदन पत्र संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय केशोडार गरियाबंद में 26 जून 2021 को सायं 5ः30 बजे तक जमा करेंगे। प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय केशोडार गरियाबंद तथा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद में जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2021 निर्धारित की गई है। जिला स्तर / विकासखण्ड स्तर पर परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2021 को आयोजित की गई है। सहायक आयुक्त/पदेन सचिव जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति गरियाबंद श्री एल.आर कुर्रे से मिली जानकारी अनुसार चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पात्रता व शर्तें निम्नानुसार है - विद्यार्थी की आयु 01 जुलाई 2021 को 10 से 13 वर्ष के मध्य हो, प्रवेश के समय कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होना चाहिए एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेन पत्र एवं अन्य जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद अथवा विभागीय वेबाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट ट्राईबल डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन से प्राप्त की जा सकती है।
गरियबांद 14 जून 2021/ जिला स्वास्थ्य समिति जिला गरियाबंद के द्वारा 14 जून 2021 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का जिला चिकित्सालय गरियाबंद में सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले में रक्त संग्रह की सुविधा के लिए एवं जरूरतमंदो की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु पात्र रक्तदाताओं द्वारा नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने पर जोर दिया जाना है। इस रक्तदान शिविर में कुल 35 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमें डॉ. हरीश चैहान, डॉ. जीएस ध्रुव, डॉ. लव पाण्डे, डॉ.जय पटेल, डॉ. प्रशांत रात्रे सहित जिला चिकित्सालय गरियाबंद से 05, कोविड अस्पताल गरियाबंद से 05, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से 07, पुलिस विभाग से 03, महिला एवं बाल विकास विभाग से 02, जिला पंचायत से 01 एवं अन्य रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान करते हुये शिविर को सार्थक बनाया गया। उक्त आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.आर. नवरत्न ने कहा कि रक्तदान महादान है, सभी को इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहिए एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. जी.एल. टण्डन ने बताया कि रक्तदान से प्राप्त रक्त से जरूरत मंदो की जान बचाई जा सकती है,
इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जिला नोडल अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया एवं अन्य लोगो को भी रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीनालक्ष्मी, श्री नरेन्द्र साहू, श्री रवि यादव, श्री सुभाष यादव, श्री टीकेश साहू, श्री अमृत जगत, श्रीमती सुनिति साहू, सुश्री फनिता साहू व जिला चिकित्सालय के अधिकारी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जिला नोडल अधिकारी डॉ. ए.के. हुमने ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया एवं अन्य लोगो को भी रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीनालक्ष्मी, श्री नरेन्द्र साहू, श्री रवि यादव, श्री सुभाष यादव, श्री टीकेश साहू, श्री अमृत जगत, श्रीमती सुनिति साहू, सुश्री फनिता साहू व जिला चिकित्सालय के अधिकारी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



