ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में निकाला गया महंगाई रथ।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में निकाला गया महंगाई रथ।
ब्लाक काग्रेंस का गांव गांव मे प्रदर्शन
Fingeshwar
प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आवाहन पर विधायक अमितेश शुक्ला के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी फिगेंश्वर अध्यक्ष रुपेश साहू की अगुवाई मे पेट्रोल-डीजल-घरेलू गैस की कीमतों में असीमित वृद्धि एवं आसमान छूती महंगाई के विरुद्ध ब्लाक भर के जोन, सेक्टर तथा बुथ मुख्यालय में एक दिवसीय जोरदार ढंग से रथ मे पोगा लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंहगाई पर पुर्व मे किये गये वार की रिकाडिंग को जनता को सुनाते हुये प्रदर्शन किया। गुरुवार को ग्राम तरीघाट मे इसकी शुरुवात ब्लाक अध्यक्ष रुपेश साहू ने छोटा हाथी को रथ का स्वरुप देते हुवे काग्रेंस की झंड़ा दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया । इससे पुर्व अपने सम्बोधन मे
अध्यक्ष रुपेश साहू ने कहा की कोरोना ने अर्थव्यवस्था को कमजोर बना दिया और लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं,लेकिन केन्द्र की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व मे भाजपा सरकार लोगों पर बढ़ती कीमतों का बोझ डालकर उनपर बेरहमी से प्रहार कर रही है। इस साल अकेले भाजपा सरकार ने कीमतों में 47 बार बढ़ोतरी की है। कार्यक्रम में जोन प्रमुख लोकनाथ साहू सहसपुर , सेक्टर अध्यक्ष एवं सरपंच डॉक्टर कोमल साहू , दुर्गा प्रसाद सिन्हा चरौदा , ने केन्द्र की बढ़ती मंहगाई पर कड़ा प्रहार किया
रुपेश की अगुवाई में कांग्रेस समर्थकों ने जमकर मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
रुपेश साहू के साथ जोन अध्यक्ष लोकनाथ साहू, सेक्टर अध्यक्ष डॉक्टर कोमल साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गा प्रसाद सिन्हा ,बूथ अध्यक्ष भोलाराम वर्मा आदो राम चतुर्वेदी संतराम सोनवानी बाबूलाल मार्रडेय नरोत्तम दुबे देवेंद्र गोलू साहू राजेंद्र टोण्डे, चन्द्रशेखर वर्मा छबी साहू छोटु युगल साहू भावसिंग यादव टिकेश नागवंशी उपस्थित थे ।
