नगर पंचायत फिंगेश्वर में एल्डरमैन का हुआ शपथ ग्रहण समारोह विधायकअमितेश शुक्ल रहे मौजूद


फिंगेश्वर
आज नगर पंचायत फिंगेश्वर में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था जिसमें छतीसगढ़ शासन प्रथम पंचायत मंत्री श्रीअमितेश शुक्ल शामिल हुए कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एल्डरमैन डोंगर सिंह मरकाम को एसडीएम जी डी वाहले ने शपथ दिलाई इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
श्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार से महाभारत में भीष्म पितामह तीर सैया पर लेटे थे तो उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से कहा की हे ईश्वर मुझे इस प्रकार की कष्ट क्यों दी गई इस पर भगवान ने कहा कि जब राज्यसभा में द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था तो आप खामोश बैठे थे , श्री शुक्ल द्वारा उदाहरण देते हुए कहा कि भीष्म पितामह की तरह चुप नही रहना है  गलत या भ्रष्टाचार के खिलाफ अगर कोई व्यक्ति चुप रहता है पाप का भागीदार होगा नगर पंचायत में किसी भी प्रकार से समस्या है आम जनता की समस्या है तो उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए जनता की समस्याओं को दूर करना चाहिए आज कांग्रेस के जितने भी एल्डरमैन और पार्षद हैं वे सभी गरीब जनता के लिए आवाज उठाएं और बोले और उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी के समय पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी जब मुख्यमंत्री थे सामने जब एक फाइल आई उसमे लिखा था जो प्रस्ताव हम कर रहे हैं उसमें शासन को पूर्ण रूप से हानि होगी तो श्री श्यामाचरण शुक्ल जी ने लिखा था की शासन कोई बनिया की दुकान नहीं है जो लाभ हानि सोचेंगे जनता के हित में कोई काम अगर होना है तो उसे करना चाहिए यही सोच मेरी रहती है
की जनता के हित सर्वोपरि है आप जनप्रतिनिधियो को सबको मिलकर जनता के हित में काम करना चाहिए कार्यक्रम का आभार व्यक्त नगर पंचायत सीएमओ ऐसा लहरें ने किया, इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षद गण एवं जनप्रतिनिधि,जिलाध्यक्ष भाव सिंह साहू, कांग्रेश ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू,ओमप्रकाश बंछोर एल्डरमैन, नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि रामकृष्ण तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुकमणी मांडले, जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी , विधायक प्रतिनिधि जनपद करीम खान, पार्षद प्रतिपक्ष नेता नगर पंचायत कमलेश यदु, एल्डरमैन जितेंद्र सिंह ठाकुर, पार्षदबेनी प्रसाद, पार्षदअनिल चंद्राकर, पार्षद दीपक श्रीवास, चंद्रमणि चंद्राकर, महेंद्र सिंह ठाकुर, तेजेश यदू,टिकेश साहू और पत्रकार गण,  लोग उपस्थित थे।
नवनियुक्त्त् एल्डरमैन डोंगर सिंह मरकाम

Popular posts from this blog

छात्राएं बैठी सड़क पर हुआ चक्का जाम मनाने पहुचे अधिकारी* *विधायक भी बैठक मे पहुंचें

दो दिनों तक फिंगेश्वर बंद कृषि कालेज का काम अभी तक फिंगेश्वर मे नही चालू होने के विरोध मे

जनसेवा का नया अध्याय: विधायक रोहित साहू की सौगात, दुर्गम गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा — दो नई एंबुलेंस से बदलेगी तस्वीर