मृतक द्वारा आरोपी और अपनी पत्नि को अपने घर पर ही आपत्ति जनक स्थिति मे देख लेने पर मृतक द्वारा लगातार समाज एवं परिवार में बता देने की धमकी से परेशान मृतक के ही मितान (दोस्त ) द्वारा
मृतक द्वारा आरोपी और अपनी पत्नि को अपने घर पर ही आपत्ति जनक स्थिति मे देख लेने पर मृतक
द्वारा लगातार समाज एवं परिवार में बता देने की धमकी से परेशान मृतक के ही मितान (दोस्त ) द्वारा
हत्या ।
- आरोपी द्वारा अपने पास रखे गमछा से मृतक का गला घोटकर किया हत्या बाद अपने भाई के सहयोग
से शव को गांव से बाहर जाकर ठिकाने लगाया ।
» घटना के बाद से लगातार थाना मैनपुर के टीम द्वारा अज्ञात आरोपी के पतातलाश एवं पुलिस अधीक्षक
> थाना मैनपुर के ग्राम धवलपुर की घटना।
विवरण :- मामला थाना मैनपुर के ग्राम धवलपुर का है दिनांक 17.06.2021 को प्रार्थी माधव राम यादव पिता झिटकुराम
यादव उम्र 36 साल साकिन जंगल धवलपुर थाना मैनपुर थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका चाचा का लड़का
फिरतु राम यादव नयापारा से धवलपुर जाने के मार्ग पर बरगद पेड़ के निचे पड़ा हुआ है जिसकी मौत हो गई थी फिरतु यादव
के शरिर में कई जगह चोट खरोंच का निशान था मुंह से खुन जैसा तरल पदार्थ निकल रहा था सिर व गर्दन में भी चोट का
निशान है गला में किसी चीज से गला दबाने जैसा काला निशान पड़ा हुआ है । मृतक फिरतु राम यादव के शव का पी0एम0
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर में कराया गया जहां डॉ0 साहब द्वारा अपने शार्ट पी०एम० रिपोर्ट में मृतक का मृत्यु गला दबाने
(थ्रोटलिंग) से होना लेख करने पर एवं मर्ग जांच कार्यवाही के दौरान गवाहों का कथन ,घटनास्थल निरी0 ,शव पंचनामा के
आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 43/21 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में
लिया गया । गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर श्री रूपेश डाण्डे के द्वारा
हमराह में हाल थाना पभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम एवं हमराह स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर आरोपियो को ग्राम धवलपुर से
पकड़ा गया जिसे पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 10.06.2021 को मृतक फिरतु राम यादव अपने
मितान आरोपी चैन सिंह यादव को अपनी पत्नि के साथ आपत्ति जनक स्थिति मे घर पर देख लिया था । जिस पर मृतक
आरोपी को लगातार समाज एवं परिवार में बताने की धमकी देता रहता था कि दिनांक 16.06.2021 के करीबन 09.00 बजे
मृतक आरोपी के घर के पास नशे के हालत में आरोपी को अपने पत्नि के साथ आपत्ति जनक स्थिती को लेकर लड़ाई झगडा
विवाद करने पर आरोपी समाज एवं परिवार में बेइज्जती के डर से मृतक से मारपीट करते हुये जान से मारने के नियत से
अपने पास रखे भगवा रंग के गमछा से कसकर गला घोट दिया जिससे फिरतु राम यादव का वहीं पर मौत हो गया जिसे आरोपी
एवं आरोपी का छोटे भाई गणेश राम यादव द्वारा मृतक को अपने मो0सा0 क्रमांक सीजी 23 एफ 2954 में बिठाकर गांव से
बाहर धवलपुर से नवापारा जाने के मार्ग में बरगद के पेड़ के निचे छोड़ आया आरोपी का भाई गणेश यादव पिता सोनु यादव
उम्र 28 वर्ष साकिन धवलपुर द्वारा अपने भाई का सहयोग करने के कारण एवं घटना की जानकारी होने के पश्चात भी साक्ष्य को
छुपाने एवं बेवजह गुमराह करने के कारण सह आरोपी गणेश यादव के विरूद्ध धारा 201 भादवि0 का अपराध कारित करने पर
उपरोक्त दोनो आरोपी को दिनांक 28.06.2021 के क्रमशः 16.10 एवं 16.20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के
समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में विवेचना अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रूपेश डाण्डे, सहयोगी हाल थाना
इंचार्ज निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम ,सउनि हिमांचल ध्रुव ,सउनि थनवार सिंह ध्रुव ,आर.23 चन्द्रशेखर ध्रुव , आर. 710
गिरजाशंकर साहु ,आर.747 कोमल धृतलहरे एवं पुलिस अधीक्षक महो0 द्वारा गठित स्पेशल टीम प्र.आर. 321 अंगत राव
सुशील पाठक ,दिप्तनाथ प्रधान ,जयप्रकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी :- 01. चैन सिंह यादव पिता सोनु राम यादव उम्र 30 साल साकिन धवलपुर थाना मैनपुर
02. गणेश यादव पिता सोनु यादव उम्र 28 वर्ष साकिन धवलपुर थाना मैनपुर
दिनांक :- 28.06.2021 के क्रमशः 16/10 एवं 16/20 बजे ।
Jun 28, 2021,
