विकास खंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कोसमखूटा में सुना गया लोकवाणी
विकास खंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कोसमखूटा में सुना गया लोकवाणी
फिंगेश्वर, छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी का संदेश लोकवाणी कार्यक्रम की 18 वी कड़ी का प्रसारण आज दिनांक 13 जून 2021 को आकाशवाणी द्वारा किया गया।
लोकवाणी कार्यक्रम में मुख्य मंत्री जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 21 मई 2020 में राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ की गई है,इस योजना से छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ेगी तथा वे आर्थिक रूप से संपन्न होंगे।
इस साल राजीव गांधी किसान न्याय योजना का विस्तार कर आदान सहायता के लिए मुख्यतः तीन और प्रावधान किया गया है,जिसके तहत धान के अतिरिक्त अन्य फसल लेने पर किसानों को लगातार 03 वर्ष तक प्रति एकड़ दस हजार रुपए आदान राशि दी जाएगी।
लोकवाणी कार्यक्रम में भावासिंग साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,नगर पंचायत फिंगेश्वर के एल्डर मैन ओमप्रकाश बंछोर,जितेंद्र सिंह ठाकुर,जनपद सदस्य फुलेश ध्रुव,जनपद सदस्य प्रतिनिधि ईश्वर सिन्हा,जाकिर भाई उपसरपंच एवम महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, अनसुइया ध्रुव सरपंच,नूतन लाल साहू पंचायत इंस्पेक्टर, रेखराम मोरे करारोपण अधिकारी, पंच गण रेवती ध्रुव, थनेश्वरी सिन्हा मितानिन कृष्णा सिन्हा ग्रामीण टेमन ध्रुव जीवराखन ध्रुव विरेंद्रसाय महलदार सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे

