गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी अवैध शराब बेचते कोचिया 36 पौवा देशी मशाला के साथ गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी
अवैध शराब बेचते कोचिया 36 पौवा देशी मशाला के साथ गिरफ्तार
राजिम विवरण- श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में अवैध् शराब की बिक्री के रोकथाम करने लगातार दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संतोष महतो, श्री सुखनंदन राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 25-07-2021 को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी नेतराम सेन पिता नरसिंग सेन उम्र 38 साल साकिन सुरसाबांधा थाना राजिम जिला गरियाबंद के द्वारा थैला में 36 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 173/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजिम पेश कर उपजेल गरियाबंद दाखिल किया जा रहा है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी राजिम, सउनि हेमंत मरकाम , प्रआर कृष्ण कुमार गिलहरे, टेमन दुबे, तुलसी निषाद , राजेश् ध्रुव ,जैलसिंह नागेश , महिला आरक्षक सविता खरे ,सालिका खुंटे का विशेष योगदान रहा
